The Lallantop

वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' ओपनिंग डे पर ही फिसड्डी साबित हुई!

'चुनरी चुनरी' को लेकर मेकर्स पर 400 करोड़ का केस हुआ था. मगर ये विवाद भी दर्शक खींचने में नाकाम रहा.

Advertisement
post-main-image
'है जवानी तो इश्क होना है' डेविड धवन के करियर की अंतिम फिल्म है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वरुण धवन स्टारर फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai ने 5 जून को रिलीज़ होकर पहले दिन भारत में 4.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है।
  • फिल्म के विवादित मार्केटिंग और 'चुनरी चुनरी' गाने के रीमेक राइट्स को लेकर वाशु भगनानी और टिप्स फिल्म्स के बीच 400 करोड़ रुपये का मुकदमा चला।
  • पहले दिन की कमाई कम होने के कारण मेकर्स ने टिकटों पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया है, बावजूद इसके फिल्म को दर्शकों को आकर्षित करने में कठिनाई हो रही है।

Varun Dhawan स्टारर Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai शुरुआत से ही विवादों में रही. साथ ही ये वेटरन फिल्ममेकर David Dhawan के करियर की अंतिम मूवी भी है. मगर ये दोनों फैक्टर साथ मिलकर भी इस फिल्म को बड़ी ओपनिंग नहीं दिलवा पाए. आलम ये है कि 05 जून को रिलीज़ हुई HJTIHH के लिए पहले दिन डबल डिजिट की कमाई भी टेढ़ी खीर नजर आ रही है.

Advertisement

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, HJTIHH ने खबर लिखे जाने तक भारत में 4.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. ग्रॉस कलेक्शन जोड़ने पर भी ये आंकड़ा 5.72 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाता है. हालांकि ये नंबर्स पहले दिन के इवनिंग शोज़ तक के हैं. नाइट शो और ओवरसीज़ कलेक्शन मिलाने पर इनमें थोड़ा और उछाल आएगा. हालांकि तब भी फिल्म डबल डिजिट तक पहुंच पाएगी या नहीं, कहना कठिन है.

HJTIHH खूब विवादों में रही है. पहले इसकी मार्केटिंग को लेकर वरुण धवन और एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में कहा-सुनी हुई. फिर 'चुनरी चुनरी' गाने के रीमेक राइट्स को लेकर वाशु भगनानी और टिप्स फिल्म्स भिड़ गए. वो भी ऐसे कि मामला 400 करोड़ के केस तक पहुंच गया. ऊपर से जब गाने का नया वर्जन बाहर आया, तो लोगों ने उसकी भद्द पीट दी. कहते हैं कि Any Publicity Is Good Publicity. मगर HJTIHH के लिए ये बात फिलहाल तो गलत साबित हो रही है.

Advertisement

वरुण धवन की ये मूवी शुरू से ही दर्शकों के बीच बज़ बनाने में नाकाम रही है. इसकी झलक अडवांस बुकिंग कलेक्शन में साफ नज़र आई. प्री-बुकिंग के दौरान इस फिल्म ने केवल 2.61 करोड़ की टिकटें बेची थीं. ब्लॉक सीट्स जोड़ने पर भी ये आंकड़ा 5.26 करोड़ तक ही पहुंच पाता है. फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन देखकर मेकर्स उम्मीद कर रहे होंगे कि उन्हें वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिले. इस कोशिश में उन्होंने पहले दिन की टिकटों पर 50 परसेंट तक का डिस्काउंट भी दिया है. बावजूद इसके, फिल्म दर्शक लाने में संघर्ष कर रही है.

HJTIHH को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. वहीं टिप्स फिल्म्स वाले रमेश तौरानी इसके प्रोड्यूसर हैं. वरुण के अलावा मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और राकेश बेदी जैसे एक्टर्स भी इस स्टारकास्ट का हिस्सा हैं.

वीडियो: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के टीजर पर वरुण धवन किससे भिड़ गए?

Advertisement

Advertisement