The Lallantop

ज़ोमैटो के इन डिलीवरी बॉय की ये तस्वीर वायरल हो रही है, जानिए क्यों

ज़ोमैटो भारत में नाव से भी डिलीवरी करती है. पता है आपको?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ज़ोमैटो ने अपने हैंडल से एक फोटो ट्वीट किया. ट्वीट करने के बाद से यह फोटो वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि ये कौन सी जगह है? कहां इतने डिलीवरी बॉय खड़े हैं? किस शॉप पर इतनी भीड़ लगी हुई है? ऐसा क्या है कि इतने लोग डिलीवरी पहुंचाने के लिए खड़े हैं? इसका जवाब भी ज़ोमैटो ने दिया है. पहले ज़ोमैटो का ट्वीट देखिए. ज़ोमैटो ने लिखा- आपके शहर का कौन सा रेस्टोरेंट इस तरह के कतार के लायक है? इसके बाद ज़ोमैटो ने एक और ट्वीट किया. इसमें लिखा- यह तस्वीर बावर्ची रेस्टोरेंट, हैदराबाद के बाहर ली गई थी. एक दिन में उन्हें जितने आर्डर मिलते हैं, यह जानकार आपके होश उड़ जाएंगे! हैदराबाद का नाम सुनते ही हैदराबादी बिरयानी का ध्यान आता है. इस कतार के पीछे भी बिरयानी ही है. ज़ोमैटो के मुताबिक, इस रेस्टोरेंट से कंपनी एक दिन में करीब 2000 आर्डर रिसीव करती है और उसे पहुंचाती है. फूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो ने सालाना रिपोर्ट जारी किया है जिसमें ऐसा बताया है. ज़ोमैटो ने इस सालाना रिपोर्ट में कुछ और भी इंटरेस्टिंग फैक्ट शेयर किए हैं. आइए जानते हैं. # भागलपुर और गया में बाइक से ज्यादा साइकल से डिलीवरी की जाती है. # मदुरै में सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी सर्च की जाती है. # विजयवाड़ा के लोग सबसे ज्यादा सुबह का नाश्ता आर्डर करते हैं # ऊटी में ट्रांजेक्शन की औसत वैल्यू सबसे अधिक है. # गुवाहाटी में नाव के जरिए भी डिलीवरी भी की जाती है. दिसंबर आख़िरी में ज़ोमैटो के डिलीवरी बॉय का एक वीडियो वायरल हो गया था. उस वीडियो में डिलीवरी बॉय ने पैक्ड पैकेट को खोलकर खाना खाया था और फिर उस जूठे खाने को ही फिर से पैक कर डिलीवरी कर दी थी. इसके बाद ज़ोमैटो ने इस वाकये के लिए माफी मांगी थी और उस डिलीवरी बॉय को कंपनी ने हटा दिया था. वह वीडियो भी देखते जाइए.
वीडियो- राजनाथ सिंह ने मंच से पूछा- 2 हजार आए? जनता ने कहा 'नहीं

Advertisement
Advertisement