The Lallantop

ट्रंप से बहस के बाद ब्रिटेन पहुंचे जेलेंस्की का जोरदार स्वागत, PM स्टार्मर ने 25 हजार करोड़ का लोन भी दिया

Zelenskyy Starmer Meeting: PM कीर स्टार्मर ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर Volodymyr Zelensky का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. साथ ही Ukraine और Britain के बीच एक Loan Agreement साइन हुआ.

Advertisement
post-main-image
PM स्टार्मर ने गर्मजोशी के साथ जेलेंस्की का स्वागत किया (फोटो-X)

वॉइट हाउस में ट्रंप के साथ तीखी बहस के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेदिमीर जेलेंस्की ब्रिटेन पहुंचे (Zelenskyy Starmer Meeting). यहां प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर उनका पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. यहां जेलेंस्की रविवार, 2 मार्च को होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. जिसमें 12 यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होने वाले हैं. इससे पहले शनिवार, 1 मार्च को यूक्रेन और ब्रिटेन के बीच एक लोन एग्रीमेंट साइन हुआ. यह लोन यूक्रेन को अपनी रक्षा क्षमताएं बढ़ाने और हथियार खरीदने में मदद करेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
‘धन्यवाद PM स्टार्मर…’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनो देशों ने 2.26 बिलियन पाउंड (लगभग 25 हजार करोड़ रुपये) के लोन एग्रीमेंट पर साइन किए. समझौते के तहत लोन की पहली किश्त अगले हफ्ते यूक्रेन को मिलने की उम्मीद है. इस समझौते पर ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचेल रीव्स और यूक्रेन के वित्त मंत्री सर्गी मार्चेन्को ने साइन किए. इस दौरान जेलेंस्की और कीर स्टार्मर भी मौजूद रहे. जेलेंस्की ने यूनाइटेड किंगडम और PM स्टार्मर को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

यूक्रेन और यूनाइटेड किंगडम ने एक लोन एग्रीमेंट पर साइन किए. यह लोन यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएगा और इसे रूसी संपत्तियों से मुनाफा कमाकर चुकाया जाएगा. धन का उपयोग यूक्रेन में हथियारों के उत्पादन के लिए किया जाएगा. यह सच्चा न्याय है - जिसने युद्ध शुरू किया है, उसे ही इसकी कीमत चुकानी होगी. मैं इस युद्ध की शुरुआत से ही उनके जबरदस्त समर्थन के लिए यूनाइटेड किंगडम के लोगों और सरकार को धन्यवाद देता हूं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 43 लाख करोड़ की 'मिनरल डील' की अंदर की कहानी, जिसने पूरी दुनिया में ट्रंप-जेलेंस्की का तमाशा बना दिया

‘ब्रिटेन आपके साथ खड़ा है’

ट्रंप और जेलेंस्की की बहस के बाद दुनिया भर के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी. कई यूरोपीय देश यूक्रेन के समर्थन में उतर आए. ब्रिटेन पहुंचे जेलेंस्की से मिलकर PM स्टार्मर ने कहा कि 'यूक्रेन के प्रति मेरा समर्थन अटूट है. ब्रिटेन आपके साथ खड़ा है.' 

Advertisement

PM कीर स्टार्मर ने जेलेंस्की से कहा,

'मुझे आशा है कि आपने सड़क पर लोगों को आपके लिए चीयर करते हुए सुना होगा. ये यूनाइटेड किंगडम के लोग हैं, जो यह प्रदर्शित करने के लिए डाउनिंग स्ट्रीट आए हैं कि वे आपका कितना समर्थन करते हैं... और यूनाइटेड किंगडम आपके और यूक्रेन के साथ खड़े होने के लिए दृढ़ संकल्पित है.' 

जेलेंस्की रविवार, 2 मार्च को किंग चार्ल्स से भी मुलाकात करेंगे. बता दें कि किंग चार्ल्स पहले भी यूक्रेन प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर चुके हैं. 

वीडियो: "वाइट हाउस या फाइट हाउस..." ट्रंप और जेलेंस्की के बहस पर इंटनेशनल मीडिया ने बहुत लिख दिया

Advertisement