WhatsApp पर आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई मैसेज आएगा, जिसमें किसी लिंक पर क्लिक करने को कहा जाएगा तो आप क्या करेंगे? उम्मीद है आप उस मैसेज को ब्लॉक कर देंगे. क्योंकि अब शायद सभी को पता चल चुका है कि ये अकाउंट खाली करने वाला मैसेज है. लेकिन जो आपके WhatsApp पर आपके अकाउंट से पैसा डेबिट होने वाला मैसेज आए और उसका कंफर्मेशन YES या NO में मांगा जाए तो क्या करेंगे? शायद आप डर के मारे या घबराहट में ‘NO’ लिखकर रिप्लाई कर देंगे. ये भी नहीं करना है. ये स्कैम है.
इस WhatsApp मैसेज पर 'NO' लिखा तो बैंक में चवन्नी भी नहीं बचेगी, नया स्कैम जान लीजिए
WhatsApp पर NO वाला स्कैम आया है जिसको लेकर हैदराबाद सिटी पुलिस कमिश्नर VC Sajjanar ने आगाह किया है. उन्होंने WhatsApp के इस नए स्कैम के बारे में चेतावनी दी है, जिसमें न तो कोई OTP शेयर किया जाता है और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया जाता है. फिर भी अकाउंट खाली हो जाता है. उन्होंने इसका पूरा प्रोसेस भी बताया है.

WhatsApp पर NO वाला स्कैम आया है जिसको लेकर हैदराबाद सिटी पुलिस कमिश्नर VC Sajjanar ने आगाह किया है. उन्होंने WhatsApp के इस नए स्कैम के बारे में चेतावनी दी है, जिसमें न तो कोई OTP शेयर किया जाता है और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया जाता है. फिर भी अकाउंट खाली हो जाता है. उन्होंने इसका पूरा प्रोसेस भी बताया है.
सबसे पहले ठगी करने वाले किसी अनजान या इंटरनेशनल नंबर से एक फ़र्ज़ी WhatsApp मैसेज भेजते हैं, जिसमें कहा जाता है कि आपके अकाउंट से पैसे कट गए हैं. इसके बाद एक और मैसेज आता है जिसमें लिखा होता है कि "अगर आपने यह ट्रांज़ैक्शन नहीं किया है, तो NO लिखकर जवाब दें."
अब जो आपने घबराहट में (NO) जवाब दे दिया तो इसके बाद मैसेज में मौजूद छिपे हुए लिंक और मैलवेयर स्क्रिप्ट अपने-आप एक्टिवेट हो जाते हैं. इसे ऑटो-एक्जीक्यूशन फ़ाइल अटैक कहते हैं, जिससे हैकर्स का फोन पर पूरा कंट्रोल हो जाता है. कुछ ही पलों में पैसे गायब हो जाते हैं. कमिश्नर ने बताया कि हाल ही में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने इस तरह लाखों रुपये गंवा दिए.
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ऑटो-एक्जीक्यूशन फ़ाइल अटैक एक प्रकार का साइबर हमला है, जिसमें किसी मैलवेयर या खतरनाक फ़ाइल को यूजर की सहमति या स्पष्ट क्लिक के बिना ही कंप्यूटर या डिवाइस पर अपनेआप रन या एक्जीक्यूट कर दिया जाता है.
ये भी पढ़ें: 15000 दुकानों के फ्रिज पर साइबर हमला, लाखों रुपये का खाना-आइसक्रीम सब बर्बाद
आपको क्या करना चाहिए?बैंक वॉट्सऐप पर आपके डेबिट और क्रेडिट के बारे में नहीं पूछता. अगर बैंक को किसी लेनदेन में शक होता है तो उनके आधिकारिक नंबर से कॉल आता है. आमतौर पर ये भी हाई वैल्यू वाले लेनदेन में होता है. इसलिए सबसे अच्छा यही है कि वॉट्सऐप और एसएमएस पर आने वाले ऐसे मैसेज का जवाब न दें और फुर्ती से उस नंबर को ब्लॉक भी कर दें. अगर आपके साथ किसी भी किस्म की साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं.
वीडियो: यूपी बुलेटिन: यूपी कांग्रेस में बवाल, किस से भिड़ गए अजय राय?











