The Lallantop

प्रॉपर्टी के लिए बड़ा बेटा मां को मार रहा था, छोटे बेटे ने बचाया तो उसे कैंची घोंपकर मार डाला!

नशा करता था तो मां ने प्रॉपर्टी से बेदख़ल कर दिया था!

Advertisement
post-main-image
सगे भाई की कैंची घेंपकर हत्या (फोटो- आजतक)

दिल्ली (Delhi) में संपत्ति विवाद को लेकर हुई हत्या (Murder due to Property Dispute) का मामला सामने आ रहा है. खबर के मुताबिक युवक ने विवाद के चलते कथित तौर पर अपने सगे भाई के सीने में कैंची घोंप दी जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना राजधानी में नंद नगरी इलाके के ई ब्लॉक की है. यहां माया देवी अपने तीन बेटों के साथ रहती थीं. सबसे बड़े बेटे का नाम रोहित है. दूसरे नंबर पर प्रशांत और तीसरे नंबर पर यश. माया देवी की शिकायत के मुताबिक रोहित शराब और नशे का आदी है, जिसके चलते माया देवी ने अगस्त 2022 में उसे अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया था.

संपत्ति को लेकर मां के साथ मारपीट की 

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक 17 सितंबर, शनिवार को रोहित घर लौटा और संपत्ति विवाद के चलते कथित तौर पर अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद छोटे भाई प्रशांत और यश ने उसका विरोध किया. आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर रोहित ने कैंची ली और 21 साल के यश के सीने में कथित तौर पर कई वार किए जिससे यश लहूलुहान होकर गिर पड़ा. घायल यश को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया और वहां उसकी मौत हो गई.

Advertisement
पिता की संपत्ति हड़पना चाहता था

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की. खबर है कि पुलिस ने 25 साल के रोहित के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. माया देवी ने शिकायत में बताया कि उनके पति देवेंद्र कुमार की 2020 में कोविड के चलते मौत हो गई थी. वो फोटोग्राफी की शॉप चलाते थे जिससे घर का खर्चा चलता था. देवेंद्र कुमार का नंद नगरी में एक मकान है. माया देवी के मुताबिक ये मकान उनका बड़ा बेटा रोहित अपने नाम करवाना चाहता था.

देखें वीडियो- दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में गिरफ्तार आप विधायक अमानतुल्लाह खान 4 दिन की पुलिस हिरासत में

Advertisement
Advertisement