
करीपुरम
करीमनगर वाले इस ऑफर से कितने संतुष्ट होते हैं ये तो नतीजे बताएंगे. फिलहाल तो यही समझ नहीं आ रहा कि ये पुरम के साथ करी कौन सी लग रही है. इलाहाबाद का पता है कि वहां प्रयाग है. फैजाबाद और अयोध्या भी पता है लोगों को. लेकिन करी कौन सी है. नीचे विकीपीडिया का एक स्क्रीनशॉट है. इनमें कोई भी करी हमारी संस्कृति को दरशाती नहीं दिख रही. हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा में करी कहीं है ही नहीं. सबसे पहली जो करी है उसको तो कढ़ी कहते हैं. करी तो अंडा, चिकन, मटन वाली होती है. आमिष भोगी.... राम राम राम.

करी पुराण
करीमनगर का नाम बड़ी समस्या है या उसके अलावा इन्फ्रास्ट्रक्चर, साफ पानी वगैरह की दिक्कतें भी हैं वहां. इसका अभी हमको पता नहीं है. हां, इसी साल मई में करीमनगर में दिमाग खाने वाले गैंग की अफवाह बहुत तेजी से उड़ी थी. व्हाट्सऐप से शुरू हुई फिर बाकी सोशल मीडिया से होते हुए अखबारों तक में जगह बना चुकी थी ये दिमाग खाने वाले गैंग की अफवाह. ये प्रॉब्लम तो अब तक सॉल्व हो चुकी होगी आई थिंक.























