The Lallantop

'व्हाइट हाउस में रहना जरूरी, क्योंकि...', बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे ट्रंप, 'मजबूरी' बता दी

डॉनल्ड ट्रंप के बड़े बेटे Donald Trump Jr. अपनी मंगेतर Bettina Anderson से शादी करने जा रहे हैं. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इस शादी में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप (बाएं) अपने बेटे डॉनल्ड ट्रंप जूनियर (दाएं) की शादी में शामिल नहीं होंगे. (फोटो: इंडिया टुडे)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपने बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे. ट्रुथ सोशल पोस्ट के जरिए उन्होंने यह जानकारी दी. ट्रंप के बड़े बेटे ‘डॉनल्ड ट्रंप जूनियर’ (Donald Trump Jr.) की शादी इसी वीकेंड (23-24 मई) में हो रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वॉशिंगटन में अपनी जिम्मेदारियों के चलते उन्हें व्हाइट हाउस में ही रहना होगा. ट्रंप ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है, ताकि पश्चिम एशिया में जंग खत्म की जा सके.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉनल्ड ट्रंप जूनियर बहामास के एक छोटे से आइलैंड पर अपनी मंगेतर और ‘सोशलाइट’ बेटिना एंडरसन से शादी करने जा रहे हैं. सोशलाइट उस शख्स को कहा जाता है, जो आम तौर पर हाई सोशल क्लास का हो. जो बहुत सारी हाई सोसाइटी पार्टियों और सोशल इवेंट्स में जाने के लिए मशहूर हो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने बेटे की शादी को एक प्राइवेट फंक्शन बताया है, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और मित्र ही शामिल होंगे. शुक्रवार, 22 मई को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा,

Advertisement

"हालांकि मैं अपने बेटे डॉनल्ड ट्रंप जूनियर और परिवार के सबसे नए सदस्य और उनकी होने वाली पत्नी बेटिना के साथ मौजूद रहना चाहता था, लेकिन सरकार से जुड़ी परिस्थितियां और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रति मेरा प्यार मुझे ऐसा करने की इजाजत नहीं देते. मुझे लगता है कि इस महत्वपूर्ण समय के दौरान मेरे लिए वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में रहना जरूरी है."

Donald Trump
(फोटो: ट्रुथ सोशल)

डॉनल्ड ट्रंप ने इससे पहले भी संकेत दिया था कि वे शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे. गुरुवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था, 

“वे (डॉनल्ड ट्रंप जूनियर) चाहते हैं कि मैं आऊं. यह बस एक छोटा-सा निजी कार्यक्रम होगा और मैं इसमें शामिल होने की कोशिश करूंगा. मेरे लिए यह समय ठीक नहीं है. मेरे सामने ईरान और कुछ दूसरे मामले भी हैं.”

Advertisement
दूसरी शादी कर रहे हैं ‘जूनियर’

डॉनल्ड ट्रंप जूनियर की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी एक बार शादी हो चुकी है और एक बार सगाई टूट चुकी है. ट्रंप जूनियर ने साल 2005 में पूर्व मॉडल वैनेसा हेडन से शादी की थी. शादी के 12 साल बाद 2018 में दोनों का तलाक हो गया. पहली शादी से जूनियर ट्रंप के 5 बच्चे हैं. 

तलाक के बाद, वह काफी समय तक फॉक्स न्यूज की पूर्व होस्ट किमर्ली गिल्फॉयल के साथ रिलेशनशिप में रहे और दोनों की सगाई भी हुई थी, लेकिन साल 2024 में उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद, साल 2025 के आखिर में डॉनल्ड ट्रंप जूनियर की सगाई बेटिना एंडरसन से हुई, जिनसे अब वे शादी करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दबाकर नोट छाप रहे डॉनल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति रहते हुए करीब 1000 करोड़ के शेयर खरीदे-बेचे

डॉनल्ड ट्रंप जूनियर: ट्रंप के बड़े सपोर्टर

डॉनल्ड ट्रंप जूनियर, ट्रंप परिवार के रियल एस्टेट एम्पायर ‘द ट्रंप ऑर्गनाइजेशन’ के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं. इसके अलावा अपने पिता के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) पॉलिटिकल मूवमेंट के सबसे मुखर सपोर्टर्स में से एक हैं.

पिछले साल ट्रंप जूनियर ने कहा था कि वह 'किसी दिन' राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं. राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का दूसरा कार्यकाल जनवरी 2029 तक चलने वाला है. उन्होंने अब तक सार्वजनिक रूप से यह संकेत नहीं दिया है कि उनकी राजनीतिक विरासत को कौन आगे बढ़ा सकता है.

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप के डील वाले खेल के दौरान ईरान ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया?

Advertisement