The Lallantop

'योग से ठीक होगी हरियाणा में प्रोटेस्ट और हड़ताल की बीमारी'

देखो भैया खबरें इसमें दो हैं. एक तो हरियाणा में अपनी इंडस्ट्री फैलाने के लिए बाबा का रोडमैप. दूसरा उनके फूडपार्क को मिली CISF सिक्योरिटी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बाबा रामदेव ने मंगलवार को ये बात कही. बताया कि हम हरियाणा में इनवेस्ट करेंगे. मोटिवेशनल स्पीच और योगा क्लासेज चलेंगी. इसके बाद जो मर्ज है प्रोटेस्ट और हड़तालों का, वो खत्म हो जाएगा. महेंदरगढ़ के सैयद अलीपुर गांव में बोल रहे थे. कहा कि देखो आरक्षण के लिए कित्ती बमचक मची. सबसे ज्यादा नुकसान बिजनेस का हुआ. यहां जो इंडस्ट्रीज हैं वो अपने एम्प्लॉइज को मोटिवेशनल स्पीच देने में बड़ी रकम खर्च करती हैं. मैं वो फ्री में करूंगा. सही बात है कि हर जगह तो नहीं पहुंच सकता. लेकिन बड़ा एरिया कवर करूंगा. वो बोले "मैं हड़ताल आदि की बीमारी को भी ठीक कर दूंगा" पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क प्राइवेट लिमिटेड को मिली CISF सिक्योरिटी एक साल हुए, योग गुरू बाबा रामदेव को Z कैटेगरी सिक्योरिटी मिले. केंद्र सरकार ने अब उनके हरिद्वार वाले फूड पार्क को CISF सिक्योरिटी दी है. CISF माने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स. रामदेव के साथ उनके आश्रम की सुरक्षा CISF के 35 हट्टे-कट्टे कमांडो करेंगे. इसका खर्चा बाबा का पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क प्राइवेट लिमिटेड देगा. बाबा का फूड पार्क आठवां ऐसा यूनिट है जिसे अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा दी गई है. प्राइवेट कंपनियों को CISF सिक्योरिटी देने की शुरूआत 2008 में मुंबई हमले के बाद हुई थी. इंफोसिस के बेंगलुरू, मैसूर और पुणे के कैंपस को भी यह सुरक्षा मुहैया कराई गई है. CISF के डायरेक्टर जनरल सुरेंदर सिंह ने बताया कि सरकार का ऑर्डर है. जिसके बाद 35 जवानों को तैनात किया गया है. एक सीनियर ऑफिसर के मुताबिक पिछले साल बवाल के बाद अस्थाई रूप से 35 जवानों को वहां तैनात किया गया था. अब इनको यहां पक्का कर दिया गया है. फूड पार्क की सुरक्षा पर हर साल तकरीबन 40 लाख रुपए का खर्चा आएगा. इस रकम के साथ ही 35 जवानों के बैरक, हथियार और गाडि़यों का खर्चा भी बाबा रामदेव की कंपनी को उठाना होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement