The Lallantop

वर्ल्ड कप 2019 के लिए सबसे पहले न्यूज़ीलैंड ने अपनी टीम अनाउंस कर दी है

देखिए कौन-कौन धुरंधर उतरेगा मैदान पर.

Advertisement
post-main-image
ये है टीम न्यूजीलैंड जो 2019 के वर्ल्ड कप में मैदान पर उतरेगी.
30 मई से शुरू हो रहा है क्रिकेट वर्ल्ड कप. सभी टीमों की नजर इस पर है. 25 अप्रैल तक सभी टीमों को अपनी वर्ल्ड कप टीम की घोषणा करनी है. ऐसे में सबसे पहले अपनी टीम अनाउंस की है न्यूज़ीलैंड ने. केन विलियमसन की कप्तानी में ये टीम इंग्लैंड में वर्ल्ड कप खेलने के लिए उतरेगी. आइए एक नजर डाल लीजिए न्यूज़ीलैंड के इन 15 नामों पर.  केन विलियमसन कप्तान, रॉस टेलर, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, टॉम ब्लंडल (रिजर्व विकेटकीपर), ट्रेंट बॉल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहमस, लकी फर्गूसन, मैट हैनरी, विकेटकीपर टॉम लैथम, जिम्मी नीशम और हेनरी निकल्स. ये है न्यूज़ीलैंड की 15 सदस्यीय टीम. अब यहां इस टीम में एक सरप्राइज एलिमेंट है. वो है रिजर्व विकेटकीपर टॉम ब्लंडल जिन्होंने अभी तक एक भी वनडे इंटरनेशनल नहीं खेला है. अभी तक टिम सीफर्ट को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में देखा जा रहा था मगर उन्हें फिंगर इंजरी होने के चलते ब्लंडल को लाया गया है. टीम में जगह बनाने वालों में मुकाबला स्पिनर ईश सोढ़ी और टॉड एस्टल के बीच में था जहां सोढ़ी ने बाजी मारी. सोढी एक्सपीरियंस के हिसाब से भी सीनियर हैं. अभी तक 63 वनडे खेले हैं, वहीं एस्टल ने 11 वनडे खेले हैं. NZ Team न्यूज़ीलैंड की इस टीम में रॉस टेलर का ये चौथा वर्ल्ड कप होगा. वहीं विलियमसन, टिम साउदी और मार्टिन गुप्टिल के लिए 2019 का ये वर्ल्ड कप तीसरा होगा. टीम के कोच गैरी स्टेड ने इस टीम पर कहा कि हमें टीम चुनने में कुछ सख्त फैसले लेने पड़े तभी एक सही बैलेंस टीम में ला पाए. वर्ल्ड कप सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट है और सबसे पहले टीम अनाउंस करना अपने आप में बड़ा एक्साइटिंग है. टीम में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को मुबारक. मुझे उम्मीद है कि टीम और सपोर्ट स्टाफ इस मौके को वर्ल्ड कप जीतकर भुनाएंगे." न्यूज़ीलैंड की ये टीम 15 अप्रैल से 1 मई तक तीन ट्रेनिंग कैंप का में हिस्सा लेगी. फिर एक प्लेइंग इलेवन ऑस्ट्रेलिया में तीन अनऑफिशियल वनडे मैच खेलने के लिए मई के पहले हफ्ते में जाएगी.
लल्लनटॉप की क्रिकेट वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement