
एक एटीएम के बहार लगी लाइन.
23 साल की इस लड़की के मुताबिक इस बंदे के साथ वो लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही, पर चार साल पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया. लड़की का कहना है कि लड़का उसे छोड़कर चला गया था. फिर दोनों कभी एक-दूसरे से नहीं मिले.
तो बैंक की लाइन में अपने एक्स को देखते ही लड़की का पारा चढ़ गया. उसने तुरंत फोन करके अपने भाई और पापा को बता दिया और कुछ ही मिनटों में वहां का सीन एकदम पलट गया. एक्स बॉयफ्रेंड साहब लथेरे जा रहे थे और लाइन में खड़े लोग बैंकवालों के साथ नजारे का आनंद ले रहे थे. तब तक किसी ने पुलिस को बुला लिया और पुलिस ने मामला शांत कराया. इसके बाद लड़की ने अपने एक्स के खिलाफ एक केस भी दर्ज करा दिया.
थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए लड़की ने बताया कि रिलेशनशिप में दोनों काफी क्लोज थे, लेकिन लड़का धोखा देकर भाग गया और बाद में उसने अपना फोन नंबर भी बदल लिया. हालांकि, पुलिस के वहां पहुंचने तक बंदा काफी घायल हो गया था, लेकिन इसलिए थोड़ी-बहुत पूछताछ के बाद पुलिस ने इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल भेज दिया.
लड़के के खिलाफ एक नॉन-कोग्निजेबल केस रजिस्टर किया गया है. उसके खिलाफ IPC के तीन सेक्शंस लगाए गए हैं. सेक्शन-323 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) सेक्शन-504 (शांति भंग करने के लिए सजा) और सेक्शन-506 (जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए सजा) लगाए गए हैं.















.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)


