The Lallantop

रेप क्लिप वायरल होने के बाद औरत ने की आत्महत्या

औरत, जो तीन बच्चों की मां थी, ने बदनामी के चलते जहर खा लिया.

Advertisement
post-main-image
img - thelallantop
40 साल की औरत ने अपने रेप की क्लिप वायरल होने पर बीते बुधवार आत्महत्या कर ली. ये औरत ASHA (Accredited Social Health Activist) वर्कर थी. सैकड़ों ASHA कर्मचारियों ने प्रोटेस्ट करते हुए कहा है कि वो औरत के शरीर का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे जब तक उसके परिवार को पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जाता. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मुजफ्फरनगर की इस औरत का एक 20 साल के लड़के ने रेप किया. उसे रिकॉर्ड कर व्हाट्सऐप पर अपने दोस्तों को भेज दिया. औरत, जो तीन बच्चों की मां थी, ने बदनामी के चलते जहर खा लिया. मुजफ्फरनगर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि औरत या उसके पति ने घटना के बाद रेप की कोई कंप्लेंट नहीं लिखवाई. कंप्लेंट औरत के पति ने औरत की आत्महत्या के बाद की, जिसमें रेप या सुसाइड की तारीख या टाइम का जिक्र नहीं है. औरत की एक सहकर्मी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि औरत आरोपी शाहिद से शाहिद के घर में ही मिली थी. जब वो शाहिद की भाभी की डिलीवरी कराने गई थी. उस दिन के बाद से शाहिद औरत के पीछे पड़ा था और अक्सर उसका रास्ता भी रोक लिया करता था. बीते मंगलवार औरत अपने 16 साल के बेटे के साथ डिस्पेंसरी से दवा लेने गई. वहां से उसने अपने बेटे को पड़ोसी के साथ घर भेज दिया. कुछ समय बाद पति के पास फोन आया कि उसकी पत्नी ने सल्फास खा लिया. शाहिद को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया. उसके ऊपर रेप के अलावा औरत के वीडियो बनाने और सर्कुलेट करने का आरोप है. औरत के परिवार को 30,000 रुपयों का मुआवजा दिया गया है. औरत घर की इकलौती कमाने वाली इंसान थी. औरत के सहकर्मी सरकार से मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement