सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर एक महिला की पोस्ट वायरल है. लिखा ही कुछ ऐसा है. अपने ही बेटे की रिलेशनशिप तोड़ने निकल पड़ी. महिला ने लिखा है कि उन्होंने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड से कह दिया कि वो उसे छोड़ दे. क्योंकि लड़की उनके बेटे से बेहतर लड़का डिजर्व करती है. भला ऐसी भी क्या आन पड़ी कि एक मां ने अपने ही बेटे के रिलेशनशिप की वाट लगा दी? इसके पीछे की कहानी बताते हुए महिला ने सोशल मीडिया पर लोगों से भी प्रतिक्रिया मांगी है.
'तुम्हारे लायक नहीं', मां ने लड़की को मैसेज कर अपने ही बेटे का ब्रेकअप करवा दिया
महिला ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के लिए लिखा कि वो उनके बेटे से बेहतर लड़का डिजर्व करती है.

महिला ने रेडिट पर अपने बेटे की 20 साल की गर्लफ्रेंड लिली के लिए लिखा कि वो मेहनती लड़की है. अच्छी तरह पढ़ाई करती है. उसे स्पोर्ट्स पसंद है और डॉक्टर भी बनना चाहती है. जबकि, उनका बेटा इनमें से किसी भी चीज में अच्छा नहीं है. उसे पढ़ने-लिखने की बजाय गेम खेलने और पार्टी करने में मौज मिलती है. उसकी कॉलेज जाने या नौकरी पाने की कोई इच्छा नहीं है
महिला ने बताया कि उनका बेटा और लिली तीन साल से रिलेशनशिप में है. हाई स्कूल से इनके रिश्ते की शुरुआत हुई. दोनों परफेक्ट कपल लगते हैं. लेकिन बेटा रिश्ते के बाद से बिगड़ गया. लिली ने खुद महिला से उनके बेटे की शिकायत की.
महिला ने बताया,
"कुछ दिन पहले लिली घर आई तो वो उदास नजर आ रही थी. जब मेरा बेटा दुकान गया, तो मैंने उससे (लड़की) पूछा कि क्या वो ठीक है. तो उसने बताया कि उसे नहीं पता कि क्या किया जाए. उसने पूछा कि क्यों मेरे बेटे की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है और वो इतना आलसी क्यों है."
महिला ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा,
“जब लिली ने मुझसे पूछा कि मैं उसकी जगह होती तो क्या करती? तब मैंने उससे कहा कि खुद को पहले रखे और जो वो चाहती है उसे तरजीह दे. लिली ने मुझे शुक्रिया कहा.”
ये भी पढ़ें- दो सौतेले भाइयों की दोस्ती बाप को पसंद नहीं थी, बाप ने अपने ही बेटे के ख़िलाफ़ ये कदम उठाया!
लड़की ने मैसेज कर ब्रेकअप कर लियाइसके बाद लिली ने महिला के बेटे से ब्रेकअप कर लिया. बेटे ने अपनी मां से बताया कि लिली ने उसे मैसेज करके ब्रेकअप किया है. फिर मां ने बेटे से पूछा कि लिली ने और क्या कहा.
लड़के ने मां को बताया,
“लिली ने लिखा कि तुम्हारी मां ने रिलेशनशिप के बारे में एक बार फिर सोचने को कहा था. उसके बाद ये फैसला लिया है."
महिला ने कहा कि इसके बाद से उनका बेटा परेशान है. उनका बेटा और पति दोनों इसके (ब्रेकअप) लिए उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या उनकी ही गलती है.
इस पोस्ट पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. कोई महिला की तारीफ कर रहा है. तो किसी ने उनके इस फैसले को गलत ठहराया. कुछ लोगों का ये भी कहना था कि लड़के के पिता को इस मैटर से दूर ही रहना चाहिए था.
वीडियो: गर्लफ्रेंड के लिए लड़की बन एग्जाम देने पहुंचा था, लेकिन कैसे पकड़ लिया गया?












