The Lallantop

अयोध्या के एक बॉयज हॉस्टल में मिली लड़की की लाश

राम जन्म भूमि क्षेत्र की घटना.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अयोध्या के राम जन्म भूमि एरिया में बने हनुमान गढ़ी मंदिर के पीछे बने एक बॉयज हॉस्टल में एक लड़की की लाश मिली है. लाश बरामद होते ही एरिया में भसड़ कट गई है. पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. लाश दो दिन से एक कमरे में बंद पड़ी हुई थी. उसके बारे में लोगों की तब पता चला जब कमरे से बदबू आने लगी. पुलिस को बुलाया गया. और जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा बेड पर एक लाश पड़ी हुई है. लाश के साथ एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि 'मैं अपनी जिंदगी से तंग आ गई हूं. मुझे जीने की कोई इच्छा नहीं है. इसलिए अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं. इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. और मेरी लाश मिलने के बाद किसी को नुकसान न पहुंचाया जाए. अभी पुलिस जांच कर रही है कि नोट लड़की ने खुद लिखा है या किसी और ने. लड़की का नाम रीता पाल बताया जा रहा है. उम्र लगभग 25 साल है. लड़की के गर्दन और सर पर चोट के निशान मिले हैं. कमरा दो लड़कों ने शेयरिंग पर किराए पर ले रखा था. लड़के हैं बबलू यादव और शिवम तिवारी. बबलू साकेत महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है. और शिवम् पंडित है. पूजा पाठ कराता है. दो दिनों से दोनों फरार हैं.

Advertisement
Advertisement