The Lallantop

लड़की, जो मिस्टर इंडिया हो गई

टीवी के लिए रिपोर्टिंग कर रहा बंदा. पीछे खड़ी एक लड़की. अचानक गायब हो गई.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंटरनेट पर एक और सोशल नेटवर्किंग साइट है imgur. उस साइट पर एक वीडियो डाला है किसी ने हाल ही में. वो वायरल हो रहा है. काहे कि उसमें बड़ा जबर पंगा है. एक लड़की अचानक मिस्टर इंडिया हो जाती है. https://www.youtube.com/watch?v=RmjFvrJgOIc ये सामने खड़ा बंदा है किसी न्यूज चैनल का. किसी एयरपोर्ट पर रिपोर्टिंग कर रहा है. कैमरामैन वीडियो बना रहा है. पीछे ट्रॉली पर लगेज लिए हुए औरत उस लड़की से बतियाती हुई निकलती है. उसके आगे आते ही पीछे वो लड़की गायब. जो भी देखता है. चौंक जाता है कि कहां गई वो. हमको भी नहीं पता. हम तो बस वो वीडियो दिखा रहे हैं. अब देखो ऐसा है कि फिर ध्यान से देखो. गायब होने वाली लड़की उसी औरत के साथ चली गई है पीछे पीछे. लेकिन वीडियो की टाइमिंग ऐसी है कि हर कोई चकरिया जाए.

Advertisement
Advertisement