मथुरा से बीजेपी की प्रत्याशी हैं हेमा मालिनी. चुनाव प्रचार के लिए वो लगातार फील्ड में हैं. लोगों से मिल रही हैं. धुंआधार चुनाव प्रचार कर रही हैं. 2 अप्रैल को भी उनका एक कार्यक्रम था. मथुरा के छाता विधानसभा में. उनके प्रचार के लिए पूरी तैयारी की गई थी. बड़े-बड़े पोस्टर और टेंट लगवाए गए थे. बस उनके आने का इंतज़ार हो रहा था. चूंकी हर आयोजकों पर ये ज़िम्मेदारी होती है कि उनके इलाके में प्रचार-प्रसार के दौरान कोई कमी न रह जाए. इसीलिए आयोजकों ने भीड़ जमा करने के लिए डांसर को बुलवा लिया.

हेमा मालिनी के पहुंचने से पहले आयोजकों ने डांस बंद करवा दिया.
स्कूल की इंचार्ज के मुताबिक पूरे आयोजन के लिए किसी तरह की कोई परमिशन नहीं ली गई. उन्होंने जब इस मामले में आयोजक से पूछा कि ऐसा स्कूल में क्यों हो रहा है. फिर आयोजकों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया. जिसका स्कूल के स्टाफ ने विरोध किया. बच्चों का हवाला देकर बंद कर करने के लिए कहा गया. फिर आयोजकों ने डांस को बंद करवा दिया. हेमा मालिनी जब पहुंची तब तक मामला रफा-दफा किया जा चुका था.













