
तीन अलग-अलग मौकों पर स्कर्ट पहने रणवीर सिंह.
पिछले दिनों उनकी स्कर्ट पहली कईं तस्वीरें बाहर आईं और उनका खूब मजाक उड़ाया गया. खूब मीम्स भी बने. उन दिनों रणवीर भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' में काम कर रहे थे. उन्होंने अपने कैरेक्टर को कुछ ज़्यादा ही सीरियसली ले लिया. मराठा वीरों लड़ाकों की पोशाक पहने घूमने लगे. फिर महिला दिवस पर महिलाओं के मौके पर स्कर्ट पहनकर ये बताया कि जो अंतर आप सोच रहे हैं, वो एक्चुअली है नहीं. अब रणवीर की एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो ट्रैकसूट और स्नीकर्स डाले कैज़ुअली घूम-फिर रहे हैं. लेकिन जनता ने अपने लिए यहां भी मसाला ढूंढ़ लिया.

दीपिका के बिना और दीपिका के साथ रणवीर वाला मीम.
सोशल मीडिया पर रणवीर की इस तस्वीर के साथ टॉयलेट क्लीनर हार्पिक की बोटल की फोटो डाली जाने लगी. क्योंकि उनके ड्रेस और बोटल के कलर में बहुत समानता थी. लोगों को जब लगा कि आज के लिए बहुत क्रेज़ी कर लिया तब रणवीर जागे. उन्होंने वो मीन अपनी इंस्टाग्रैम स्टोरी में डाला और लिखा कि ये हार्पिक बॉटलें बहुत कमाल हैं. साथ में एक खुद के हंसने वाला जिफ भी लगा दिया. जहां जया बच्चन ऐश्वर्या को उनके नाम से बुलाने पर मीडियावालों को डांट देती हैं, वहीं रणवीर खुद का हार्पिक की बोटल बता रहे हैं. इन दोनों के बीच जो अंतर है, उसे ही जेनरेशन गैप कहते हैं. खैर, रणवीर अपनी जिस स्पोर्टिंग स्पीरिट और एनर्जी के लिए जाने जाते हैं, उसे उन्होंने फिर से साबित कर दिया. आने वाले दिनों में रणवीर सिंह कबीर खान की मल्टीस्टारर '83' में दिखाई देने वाले हैं. जाते-जाते रणवीर की स्टोरी का स्क्रीनशॉट भी देखते जाइए:

इस फोटो को देखकर एक ही चीज़ दिमाग में आती है, भौत
वीडियो देखें: वेस्ट इंडीज के धाकड़ बॉलर मैल्कम मार्शल का रोल रणवीर सिंह की फिल्म में ये लड़का करेगा














