The Lallantop

रबाडा ने विराट कोहली को गाली दी और फिर पूरी अफ्रीकी टीम पछताई

वीराआआआआट... विराट...

Advertisement
post-main-image
अफ्रीकन बॉलर कैगिसो रबाडा (बाएं) और इंडियन कैप्टन विराट कोहली

दुनिया में दो तरह के क्रिकेटर होते हैं. एक वो, जो छेड़े जाने पर बिफर जाते हैं और गलती कर बैठते हैं. दूसरे वो, जो उकसाए जाने पर भी शांत रहते हैं और पूरे दिन खेल-खेलकर बदला लेते हैं. उदाहरण आपके पास पहले से ढेर सारे होंगे, लेकिन यहां हम इंडियन कैप्टन विराट कोहली और साउथ अफ्रीकन बॉलर कैगिसो रबाडा की बात कर रहे हैं.

Advertisement

दोनों ही अपने हुनर में माहिर हैं. एक दुनिया के बेस्ट बैट्समेन में से एक है और दूसरा टेस्ट का नंबर वन बॉलर है. लेकिन रबाडा ने कोहली को पहली जमात वाला खिलाड़ी समझने की गलती कर दी और फिर इसका नतीजा पूरी साउथ अफ्रीकी टीम ने भुगता.


रबाडा
रबाडा

बात है सेंचुरियन में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे और तीसरे दिन की. दूसरे दिन जब इंडियन इनिंग्स के 42 ओवर खत्म हो चुके थे और कोहली-रोहित संभल-संभलकर खेल रहे थे, तभी रबाडा ने कोहली से कुछ कहा. उस समय ओवर खत्म हुआ था और कोहली बस रिलैक्स हुए ही थे. रबाडा की बात के जवाब में कोहली ने भी कुछ कहा. दोनों तरफ से क्या कहा गया, ये पता नहीं चल पाया, क्योंकि बातें स्टंप माइक में रिकॉर्ड नहीं हुई.

Advertisement

ये वो टाइम है, जब कोहली मात्र 58 रनों पर खेल रहे थे. कोहली के लिए इतने रन मात्र ही हैं. रबाडा को लग रहा था कि कोहली आक्रामक होकर कोई गलती करेंगे और वो उनका विकेट निकाल लेंगे. लेकिन किस्मत देखिए भाई साहब. कोहली उस दिन जमकर खेले, 85 रनों पर नाबाद लौटे और तीसरे दिन बैटिंग की, तो अपना स्कोर पहुंचा दिया 153. रोहित, पार्थिव, अश्विन, ईशांत... सबके साथ अच्छी पार्टनरशिप करके टीम का स्कोर बड़ा करने की कोशिश की. कोहली की पारी न होती, तो दूसरा मैच इकतरफा हो गया था.


विराट
विराट

78वें ओवर मेंं फिर बकैती हुई. रबाडा तो दिनभर से कोहली का विकेट लेने की कोशिश कर रहे थे. तो इस ओवर में उन्होंने एक बढ़िया बाउंसर फेंकी. कोहली ने उस गेंद को उछलकर कंधे के ऊपर खेला और फिर बल्ला हवा में ऊंचा करके इशारा करने लगे कि अगर परेशान करना है, तो इससे भी ऊंची बाउंसर फेंको. रबाडा मुंह देखते रह गए, फिर मुंह घुमाकर बॉलिंग करने चले गए.


दो बातें अलग से

Advertisement

#1. पिछले साल जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडिया आई थी, तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने अपनी टीम को चेताया था कि कोहली के साथ स्लेज़िंग करना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है. कोहली के लिए दूसरे उपाय खोजने चाहिए.

#2. मौजूदा वक्त में टेस्ट के नंबर 1 बॉलर कैगिसो रबाडा ने अपना टेस्ट डेब्यू इंडिया के ही खिलाफ 2015 में मोहाली में किया था और उनका पहला विकेट भी विराट कोहली थे, जिन्हें उन्होंने गली में डीन एल्गर के हाथों कैच कराया था.




क्रिकेट के शौकीनों के लिए खास:

इंडियन टीम साउथ अफ़्रीका में कैच लेना भूल गई है क्या?

विराट कोहली कैसे नहाएंगे साउथ अफ्रीका में

हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बे

जयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा है

Advertisement