The Lallantop

सुंदर पिचाई ने जब मेस में हिंदी बोली तो एक को 'अबे साले' बोल दिया

गूगल बाबा के भी बाबा हैं सुंदर पिचाई. उन्होंने अपनी जिंदगी के लल्लनटॉप किस्से सुनाए हैं.

Advertisement
post-main-image
इवेंट के दौरान सुंदर पिचाई

''जब मैं यहां चेन्नई से आया था, तब मैंने हिंदी बोलनी सीखी थी. लेकिन मैं ज्यादा बोलता नहीं था. मैं लोगों से सुनता रहता था. मेस में एक बार मैंने किसी को ''अबे साले'' कह कर बुलाया. कई हफ़्तों तक मुझे लगता था लोगों को बुलाने का यही तरीका है. मेस के कई लोग मुझसे नाराज़ हो गए थे.''

Advertisement
अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए ये किस्सा बताया गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने. पिचाई का नाम लेकर इंडिया वाले चौड़े हो जाते हैं कि देखो आईटी में अपना बंदा धूम मचा रहा है. पिचाई इस समय इंडिया में ही हैं. पिचाई IIT खड़गपुर पहुंचे थे, जहां से उन्होंने पढ़ाई की है. वहां स्टूडेंट्स के साथ अपने किस्से शेयर किए. कुछ उनकी बात सुनी, कुछ अपने दिल की कही. सवाल-जवाब हुए. इस इवेंट में 3,500 स्टूडेंट्स थे और इसका यूट्यूब लाइव भी हुआ. इवेंट का नाम रखा गया था,  A journey back to the past to inspire the future. उन्होंने अपनी जिंदगी के कई किस्से सुनाए. आप भी जान लो.

किस्सा 1

पिचाई ने बताया कि यहां बिताए चार साल अमेजिंग रहे. कहा, ''मैं अपनी वाइफ अंजली से भी यहीं मिला था. तब लड़कियों को हॉस्टल से बुलाना मुश्किल होता था. स्मार्टफ़ोन नहीं होते थे. मैं जब अंजली से मिलने जाता था, तब मैं हॉस्टल के बाहर टहलता था और किसी के दिखने पर उससे अंजली को बुलाने के लिए कहता था. अंदर से आवाज आती थी, अंजली, सुंदर आ गया. तब मुझे बहुत बुरा लगता था.''

किस्सा 2

गूगल में अपने इंटरव्यू की कहानी भी उन्होंने बताई. कहा, ''1 अप्रैल 2004 को मेरा गूगल में इंटरव्यू था. उस दिन अप्रैल फूल वाला दिन होता है. गूगल ने तब नया-नया जीमेल शुरू किया था. इंटरव्यू से पहले जब बाहर बैठा हुआ था, तो लोग बार-बार मुझसे जीमेल के बारे में पूछ रहे थे. मैंने कभी इसे यूज ही नहीं किया था. मुझे लगा कि कहीं मुझे अप्रैल फूल तो नहीं बनाया जा रहा.'' पहले तीन सवालों का जवाब मैं नहीं दे पाया. और चौथे सवाल में उन्होंने पूछा कि तुमने जीमेल देखा है? मैंने कहा, नहीं.तब उन्होंने मुझे जीमेल दिखाया. पांचवें ने मुझसे पूछा कि तुम जीमेल के बारे में क्या सोचते हो? तब मैं जवाब दे पाया.''

किस्सा 3

पिचाई से पूछा गया कि वो अपने खाली समय में क्या करते हैं. बोले मैं अपने बच्चों के साथ समय बिताता हूं. क्रिकेट और फुटबॉल देखता हूं. सचिन तेंदुलकर को देखना मुझे अच्छा लगता था. अपने आइडियल के बारे में पूछने पर बताया कि वो इन्फोसिस वाले नारायण मूर्ति से बहुत प्रभावित रहे हैं. कहा, ''मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जिनकी वजह से इंडिया मैप में नज़र आता है.'' उनसे जब पूछा गया कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस कौन हैं तो उन्होंने बताया दीपिका पादुकोण. वैसे आज दीपिका का बड्डे भी है. उनके साथ पिचाई एक कप चाय भी पीना चाहते हैं. उनसे TVF वाले अरुणाभ कुमार भी मिलने पहुंचे. अरुणाभ भी IIT खड़गपुर से पढ़े हैं. अपने सीनियर पिचाई से मिले और उन्हें टीशर्ट गिफ्ट की. अरुणाभ भी उसी हॉस्टल में रहे हैं, जहां सुंदर रहते थे. arunabh इससे पहले सुंदर पिचाई ने मध्यम और छोटे उद्योगों के लिए DigitalUnlocked प्रोग्राम शुरू किया था. बाद में सेल्फी वगैरह ली गई और इवेंट ख़त्म हो गया. देखिए पूरा इवेंट. 13वें मिनट से शुरू होगा. https://www.youtube.com/watch?v=bmzpKqpigM8

ये स्टोरी निशांत ने की है.


 

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement