The Lallantop

जब अक्षय कुमार शूटिंग कर रहे थे और एक्ट्रेस को पीरियड हो गया

अक्षय ने सुनाया जीवन का एक बड़ा वाकया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पैडमैन 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. और फिल्म को लेकर अक्षय कुमार के फैन्स कंफ्यूज हो गए हैं. कि अपना बनियान पहनकर लड़कियों की 'इज्जत' बचाने वाला भाई अचानक से सेनेटरी पैड क्यों बेचने लगा.
किसी भी आदर्श समाज में आधे लोग औरतें होती हैं. सभी को पीरियड होते हैं. लेकिन दुनिया की आधी जनसंख्या को जो चीज हर महीने होती है, उसके बारे में भी हम बात नहीं करते. क्योंकि गुप्तांग की बात तो अश्लील होती है हॉऑऑऑ.
लेकिन अक्षय कुमार ने तय किया कि वो इसपर बात करेंगे. तो पत्नी के प्रोडक्शन में फिल्म बनवा रहे हैं पैडमैन. मगर ये बात तो हम सब जानते हैं. फिर नया क्या है?
नया ये है कि बीते दिनों अक्षय ने नवभारत टाइम्स अख़बार को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म और पर्सनल लाइफ से जुडी कई बातें कीं. इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि पीरियड जैसे मुद्दे की जानकारी उन्हें कब हुई. अक्षय ने बताया कि उन्हें तो खुद 20 की उम्र में इसकी जानकारी हुई. लेकिन इसकी वजह से औरतें कितना कष्ट झेलती हैं, उसके बारे में उन्हें कुछ साल पहले पता चला. इसलिए वो अपने बेटे से इसपर खुलकर बात करते हैं.
आजकल सेना और देशभक्ति पर जाकर सारे तर्क खत्म हो जाते हैं. ये शब्द पूज्यनीय से बन गए हैं. इन्हें लेकर किसी भी किस्म के तर्क की भी गुंजाइश नहीं बची है जैसे.
पत्नी ट्विंकल प्रड्यूस कर रही हैं पैडमैन

अक्षय ने बताया कि किस तरह उन्होंने जाना कि एक बच्ची ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी स्कर्ट पर लगे खून के धब्बे को देखकर स्कूल के बच्चे हंस रहे थे. इसके बाद अक्षय ने एक कहानी बयां की:
'ऐक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में जब मैं एक फिल्म कर रहा था तो मेरे अपॉजिट एक 14 साल की अभिनेत्री थीं. उन्हें सेट पर ही पहली बार पीरियड्स हो गए थे. ऐसे में जब उस अभिनेत्री की मां ने प्रड्यूसर से अपनी बेटी की छुट्टी की गुहार लगाई तो प्रड्यूसर ने उनकी एक भी नहीं सुनी और उससे बारिश का सीक्वेंस शूट करवाया. उस अभिनेत्री ने पीरियड्स में रोते हुए बारिश का सीन शूट किया था.
मेरी औकात उस वक्त ऐसी नहीं थी कि मैं शूटिंग रुकवा सकूं. वो कहते हैं न आपका किया हुआ लौटकर आपके पास ही आता है. फिल्म बुरी तरह से पिट गई.'
पैडमैन और पद्मावत फ़िल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं. पद्मावत पर पर्याप्त बवाल हो चुके हैं. और पैडमैन में उठाया गया मुद्दा पर्याप्त विवादास्पद है. देखते हैं दोनों फ़िल्में कैसी निकलती हैं.

Advertisement
Advertisement