The Lallantop

दूल्हे के फूफा को मटर-पनीर नहीं मिला तो भयानक मार हुई, लोग बोले - "फूफा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान"

देखिए नाराज फूफा ने कितनी मार करवाई? VIDEO हर जगह

Advertisement
post-main-image
शादी में पनीर नहीं मिला तो फूफा नाराज, फिर मारपीट (फोटो- ट्विटर)

एक आम धारणा है कि शादियों में सबसे ज्यादा खातिरदारी होती है फूफा लोगों की. क्योंकि इनका काम सिर्फ रूठने का होता है. पता नहीं चलेगा, कब किस बात पर मुंह बन जाए. जहां भी कोई गड़बड़ या बहस चल रही होगी वहां एक फूफा जरूर मिलेगा. कई बार फूफा को लेकर ये सब बातें मजाक में कही जाती हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत में तो एक नाराज फूफा की वजह से लाठी-डंडे चल गए (UP Baghpat Wedding Fight). दावा है कि दूल्हे के फूफा को पनीर नहीं परोसा गया, तो इस पर उन्होंने मुंह फुला लिया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट होने लगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भिड़ंत एक दो लोगों के बीच नहीं, बल्कि सभी लड़की और लड़केवालों के बीच हुई. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

शादी में दूल्हे के फूफा को पनीर न परोसने का अंजाम देख लो. यूपी के बागपत का है मामला.

Advertisement

कहा जा रहा है कि लड़ाई रुकवाने के लिए पुलिस तक को दखल देना पड़ गया. दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया.

अमीकी नाम के यूजर ने लिखा,

फूफा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान.

Advertisement

आलोक तिवारी ने लिखा,

फूफा लोगों के नखरे ही निराले

एक यूजर ने लिखा,

बिल्कुल सही हुआ. फूफा को मटर पनीर क्यों नहीं दिया

विपुल नाम के यूजर ने लिखा,

यार चाहे जो करा दें, ये फूफा लोग हर जगह मुंह फुला के बैठ जाते है

एक ने लिखा-

ये तो बहुत सही बात है. फूफा को पनीर मिलना चाहिए था

अब्दुल नाम के यूजर ने लिखा,

यूपी में ये सब आम है. रीति रिवाज समझ लीजिए. मेरे खाला के बेटे की शादी में भी यही हुआ. मैंने पूछा तो वो बोले कि ये नॉर्मल है. 

इससे पहले आगरा में एक विवाह समारोह में बारातियों और घरातियों के बीच रसगुल्ले को लेकर विवाद हो गया था. मामला इस कदर बढ़ा कि चाकू तक चलने लगे. घटना में एक युवक की हत्या भी हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

पूरी खबर यहां पढ़ें- "प्लेट में रसगुल्ला नहीं है" - बारातियों-घरातियों में ऐसी मार हुई कि एक की मौत हो गई!

मारपीट के दौरान कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वीडियो: आगरा में रसगुल्ले पर बारातियों-घरातियों में ऐसी मार हुई कि एक की मौत हो गई!

Advertisement