The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • man killed during fight over rasgullas at wedding in agra UP

"प्लेट में रसगुल्ला नहीं है" - बारातियों-घरातियों में ऐसी मार हुई कि एक की मौत हो गई!

यूपी के आगरा का मामला है!

Advertisement
pic
28 अक्तूबर 2022 (अपडेटेड: 28 अक्तूबर 2022, 01:37 PM IST)
Fight over rasgullas at wedding in Agra
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र की घटना (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में शादी समारोह के दौरान बारातियों और घरातियों के बीच रसगुल्ले को लेकर विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. मारपीट के दौरान किसी ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जिस युवक की मौत हुई है, वो लड़की वालों की तरफ से था. वहीं मारपीट के दौरान कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

शादी से पहले रसगुल्ले पर मार

आजतक के अरविंद शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखान की है. बुधवार, 26 अक्टूबर को इस मोहल्ले में रहने वाले उस्मान की दो बेटियों जैनब और शाजिया की बारात आई थी. इनकी शादी खंदौली के रहने वाले वाकर के बेटे जावेद और राशिद से होनी थी. दोनों बेटियों की बारात विनायक भवन पहुंची थी. लेकिन शादी की रस्में शुरू होने से पहले नाश्ते के दौरान रसगुल्ले को लेकर विवाद हो गया. 

रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि नाश्ते के दौरान बारातियों ने रसगुल्ले की मांग की और रसगुल्ला नहीं मिलने पर झगड़ा होने लगा. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. मैरिज हॉल में भगदड़ मच गई. 

मारपीट में एक युवक की मौत

इसी बीच किसी ने 20 साल के सनी पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सनी की मौत हो गई. वहीं, 6 से ज्यादा घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

आगरा (वेस्ट) के SP सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि बारातियों और घरातियों के बीच रसगुल्ले को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक घायल हुआ, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है. वारदात को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है. वीडियो फुटेज की भी जांच चल रही है. SP ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

वीडियो- फर्जी एस्ट्रोनॉट ने महिला को दिया शादी का झांसा, फिर ठग लिए 25 लाख

Advertisement

Advertisement

()