The Lallantop

क्यों पूरे देश को बोलना चाहिए 'भारत माता की जय'?

बताएंगे आरएसएस चीफ मोहन भागवत.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ओवैसी और 'भारत माता' पर बवाल के बाद एक जिम्मेदार आदमी की तरह मोहन भागवत ने साफ किया है कि सबके लिए 'भारत माता की जय' बोलना क्यों जरूरी है. क्योंकि इससे देश अमीर होता है. देश की मर्यादा की रक्षा होती है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भागवत रविवार को कोलकाता में मदन लाल अगरवाल की जीवनी के लॉन्च पर पहुंचे. जहां उन्होंने कहा:
"देश के लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए भारत माता की जय बोलना जरूरी है. हम चाहते हैं पूरा देश भारत माता का जयकारा करे. हम भारत को अमीर और शोषण से मुक्त देखना चाहते हैं. इसके लिए हमें उसी भारत को जीना होगा. भारत सिर्फ देश जमीनी सीमाओं पर खत्म नहीं होता. इसकी संस्कृति को पूरी दुनिया में माना जाता है. भारत ही एक ऐसा देश है जहां आज भी हिंदू रीति-रिवाज माने जाते हैं. दूसरे देशों में लोग अनैतिक हो चुके हैं. पर भारत में पुरानी मान्यताएं आज भी जिंदा हैं. पाकिस्तान भारत से अलग हुआ क्योंकि वो भारत के गुणों से खुद को अलग करना चाहता था. उन्होंने 'भारत' नाम को इसीलिए त्याग कर अपना नया रखा."
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले देशभक्त नारों पर बोलते हुए AIMIM लीडर असदुद्दीन ओवैसी ने 'भारत माता की जय' बोलने से मन कर दिया था. ये कह कर कि ऐसा संविधान में तो नहीं लिखा. AIMIM के ही सदस्य वारिस पठान को महाराष्ट्र विधान सभा से 'भारत माता की जय' न बोलने के लिए सस्पेंड कर दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement