The Lallantop

ट्रेन में सीट नहीं मिली तो जान से मारा

मारपीट के बाद कातिल ट्रेन से कूदकर भागे

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कोच्चि से देहरादून जा रही कोच्चिवली-देहरादून एक्सप्रेस में मारपीट हो गई. और होते-होते इतनी बढ़ गई कि एक की जान चली गई और 5 पैसेंजेर गंभीर तरीके से घायल हो गए. सहारनपुर देहात के आठ लोग जो कोच्चि में फर्नीचर का काम करते हैं, ट्रेन से सहारनपुर लौट रहे थे. एक आदमी और औरत भी उसी ट्रेन में ट्रेवल कर रहे थे जिससे सीट को लेकर इनका झगड़ा हो गया. झगड़ा हुआ तो ट्रेन के दूसरे पैसेंजेर उस आदमी और औरत का सपोर्ट करने लगे. और उन आठ लोगों के ग्रुप के खिलाफ बोलने लगे. vlcsnap-2016-03-20-17h24m56s126 बस ग्रुप भड़क गया. और अपने कुछ साथियों को बुला लिया जो अगले स्टेशन मेरठ पर ट्रेन में चढ़ गए. उन लोगों ने ग्रुप के साथ मिलकर उस आदमी को ट्रेन से फेंक दिया जिससे लड़ाई हुई. जो उस आदमी और औरत के सपोर्ट में बोल रहे थे उन्हें बुरी तरह से पीटा और चाकू से हमला किया. कुछ देर बाद जब ट्रेन मेरठ कैंट स्टेशन पर रुकी तो घायलों को टेंपो में बैठाकर अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में एक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हमला करने वाला ग्रुप शायद मेरठ का था. और ये सभी लोग ट्रेन में शराब पी कर चढ़े थे. मेरठ पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है. और बताया है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ लेगी.

Advertisement
Advertisement