The Lallantop

'मैं आपका कर्ज चुकाना चाहता हूं, प्लीज मेरी बीवी खरीद लो'

कर्ज में नट्टी तक डूबे आदमी को और कोई रास्ता नहीं मिला तो फेसबुक पर इश्तेहार दे दिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
खोपड़ी पर चढ़े कर्ज से परेशान हैं विजय माल्या. लेकिन कर्ज उतारने के लिए उनके दिमाग में इस महापुरुष वाला आइडिया नहीं आया होगा. इंदौर के इस हाईटेक कर्जदार ने अपनी बीवी की बोली लगा दी फेसबुक पर पोस्ट डाल कर. पूरे एक लाख रुपए. माफ कीजिएगा आपको ये खबर महिला दिवस पर पढ़नी पड़ रही है. दिलीप माली खरगौन जिले का रहने वाला है. 2012 में उसकी शादी हुई थी. फैमिली लेकर 3 महीने पहले ही इंदौर आया था. सब कुछ सही चल रहा था. अचानक एक दिन उसकी बीवी को उसके भाई से पता चला कि दिलीप ने उसे बेचने के लिए फेसबुक पर पोस्ट डाला है. तेज झटका लगा उसके दिमाग को. पुलिस में शिकायत कर दी. एरोड्रोम पुलिस ने दिलीप को धर लिया और उस पर आईपीसी की धारा 509 ठोक दिया. कर्जदारों का कर्ज चुकाने के लिए दिलीप ने फेसबुक पर पोस्ट डाला जिसमें लिखा था "मैंने जिन लोगों के पैसे खाए हैं, मैं उन्हें पैसे लौटाना चाहता हूं. इसलिए मैं अपनी वाइफ को एक लाख रुपये में बेच रहा हूं. खरीदार उसके साथ कुछ भी कर सकता है. अगर किसी को खरीदना है, तो वह मुझे फोन कर ले" पूछ-ताछ में दिलीप ने कहा कि मैं इनोसेंट हूं. किसी ने मेरा अकाउंट हैक कर ऐसी घटिया हरकत की है. मैंने तो 6 महीने से फेसबुक लॉग-इन ही नहीं किया. घटना के सामने आने के बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है. पत्नी का कहना है कि मेरे पति ने मुझे और मेरे मायके वालों को बदनाम करने के लिेए जानबूझ कर ऐसा किया है. इसका नतीजा उसे भुगतना ही पड़ेगा.

Advertisement
Advertisement