रैंकिंग में आए इस उछाल से कोहली ने वेस्ट इंडीज के लेजेंड्री खब्बू बल्लेबाज ब्रायन लारा को भी पीछे छोड़ दिया है. लारा के 911 पॉइंट थे और कोहली के अब 912 पॉइंट हो गए हैं. 900 से 912 का ये जंप कोहली को जोहान्सबर्ग टेस्ट में खेली 54 और 41 रनों की पारियों से मिला है. इस दौरान कोहली ने लारा के अलावा केविन पीटरसन, हाशिम अमला, शिवनारायण चंद्रपॉल औऱ माइकल क्लार्क को भी पीछे छोड़ा है.

गावस्कर इस रैंकिंग में 916 अंकों के साथ 1979 से हैं. उनसे आगे कोई भी भारतीय इस रैंकिंग में नहीं निकल पाया है.
कोहली को 5 पॉइंट्स और मिले तो वो सुनील गावस्कर (916) को भी पीछे छोड़ देंगे. कोहली ये कारनामा इसी साल कर सकते हैं क्योंकि जून में टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट और फिर अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.इस ऑल-टाइम टेस्ट बैट्समेन रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डॉन ब्रैडमेन (961) सबसे ऊपर हैं. वैसे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ अभी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर हैं और इस ऑल टाइम रैंकिंग में 947 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. सचिन तेंडुलकर इस रैंकिंग में 31वें स्थान पर हैं.
Also Read:
IPL नीलामी : अंडर-19 वर्ल्डकप खेल रहे ये तीन लड़के करोड़पति बन गए हैं














