The Lallantop

साउथ अफ्रीका में हार के बीच कोहली के लिए खुशखबरी है, बधाई हो विराट!

आईसीसी ने अवॉर्ड दिया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पिछले दो टेस्ट मैच हारने के बावजूद विराट कोहली के लिए एक अच्छी खबर आई है. कोहली को बधाई. खबर ये कि आईसीसी ने विराट को आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया है. दुनिया भर में इस फॉरमेट में कोहली के बेमिसाल रिकॉर्ड और बीते साल की परफॉर्मेंस के लिए कोहली को ये अवॉर्ड मिला है. Feature1 महज 29 साल की उम्र में कोहली वनडे में 32 वनडे इंटरनेशनल शतक मार चुके हैं. 2017 में कोहली ने वनडे में 6 सेंचुरी मारीं. औसत रहा 76.84 का. वहीं इस आक्रामक बल्लेबाज का करियर औसत 55.74 है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है. # टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर- स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया इस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बीते साल 16 टेस्ट खेले जिनमें 78.12 के औसत से 1875 रन मारे. आठ सेंचुरी और पांच हाफ सेंचुरी भी लगाईं. ss विराट कोहली की तरफ से संदेश- अवॉर्ड लेने वालों में ये भी हैं: # टी20 इंटरनेशनल में बेहतरीन प्रदर्शन- युजवेंद्र चाहल, इंडिया इंडिया के लेग स्पिनर चाहल को बंगलुरू में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में 25 रन देकर 6 विकेट लेने के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है. फरवरी 2017 में इस लेग स्पिनर को मैन ऑफ द सीरिज भी दिया गया था. ये किसी भी भारतीय का बेस्ट टी-20 बॉलिंग परफॉर्मेंस है. # साल का उभरता क्रिकेटर- हसन अली, पाकिस्तान 23 साल के हसन अली पाकिस्तान के लिए चमत्कार साबित हुए जब इस देश ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती. इस ट्रॉफी में हसन ने 13 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरिज खिताब भी जीता था. फाइनल में लंदन के ओवल मैदान में इंडिया को हराया था. इस मैच में भी हसन ने 6.3 ओवर में 3 विकेट लिए थे. # साल का असोशिएट क्रिकेटर- राशिद खान, अफ़गानिस्तान 19 साल के राशिद ने साल 2017 में 60 विकेट लिए हैं. ये किसी भी असोशिएट प्लेयर का बेस्ट रिकॉर्ड है. साथ ही एक साल में 43 वनडे खेलने का भी रिकॉर्ड राशिद के नाम है. असोशिएट टीमें वो होती हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की फुल मैंबर नहीं  होती हैं. Rashid1   # साल का सबसे बड़ा फैन मोमेंट- पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी जीत ये अवॉर्ड पहली बार किसी टीम को दिया गया है. दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों ने पाकिस्तान की टीम को उनकी चैंपियंस ट्रॉफी जीत के चलते चुना है. Untitled design
  Also Read: कोहली की काबिलियत पर भरोसा रखो, ICC ने वनडे, टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है

बल्लेबाज बॉल उठाकर विकेटकीपर को देता है और आउट हो जाता है!

Advertisement

सुनिए, कोहली ने सीरीज हारने का क्या कारण बताया

Advertisement
Advertisement