The Lallantop

बच्ची ने कर दिया कुत्ते का ऑपरेशन

इन्टरनेट पे वायरल हो रहा है ये वीडियो. कुत्ते की तबीयत ख़राब हुई तो 3-4 साल की बच्ची ने ही उसे ठीक करने की ठानी.

Advertisement
post-main-image
Representative image
एक लड़की है. बच्ची. 4-5 साल की. अपने प्यारे कुत्ते के साथ खेल रही है. डॉक्टर-डॉक्टर. हमने भी खेला था. अपनी कज़िन के साथ. यहां ये अपने कुत्ते के साथ खेल रही है. कुत्ता भी पूरी तरह से कैरेक्टर में है. बच्ची डॉक्टर बनी है और कुत्ता पेशेंट. इस चिलचिलाती गरमी में शायद लू लग गयी होगी उसे. या हो सकता है शराब पी-पी कर लीवर खराब कर लिया हो उसने. बीमार पड़ गया. डॉक्टर साहिबा इलाज कर रही हैं. अपने खिलौने-नुमा औजारों से. कुत्ता एकदम चुपचाप लेटा हुआ है. फर्श पर. नहीं-नहीं, फर्श नहीं. वो तो ऑपरेशन टेबल है. कुत्ता हिल नहीं रहा. ज़रा सा भी. बस लेटा हुआ है. इलाज के इंतज़ार में. ठीक हो जाने के इंतज़ार में. उसने खुद को सौंप दिया है अपने डॉक्टर के हाथों में. ऐसा कुत्ता कभी देखा है? इस वीडियो में देखो:

Advertisement
Advertisement