The Lallantop

बच्चे ने इस अंदाज में मांगी कि पूरी दुनिया छुट्टी दिलाने में लग गई

अपने घर के बच्चों को ये वीडियो जरूर दिखाना.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
भैये सोशल मीडिया है. इधर कुछ भी वायरल हो सकता है. लेक्चर वाला इंट्रो न देते हुए मुद्दे पर आते हैं. पाकिस्तान के एक सिंगर शहजाद रॉय ने एक वीडियो ट्वीट किया है. इसमें एक पाकिस्तानी बच्चा गाना गा रहा है. ध्यान से सुनो तो गाना नहीं, लीव अप्लीकेशन है. ध्यान लगाकर सुनो- आई बेग टू से सुनाई देगा. पहले वीडियो देख लो फिर थोड़ी कथा हम भी बांच लेंगे. जो पढ़ने का मन हो तो पढ़ना नहीं तो बढ़ना. हां तो भैये हमारे यहां छुट्टी मांगने के लिए लीव अप्लीकेशन से ज्यादा जरूरी वजनदार बहाना होता है. बुखार का बहाना नहीं कर सकते. उसमें थर्मामीटर से नाप सकते हैं. रोज दादी को नहीं मार सकते, कभी तो पकड़े जाओगे. रोज पेट दर्द का बहाना भी नहीं बना सकते. ये सब पुराने हो गए. सबसे अच्छा है कुछ क्रिएटिव खेला जाए. जैसे इस लड़के ने खेला. इसका आइडिया नया है. इसलिए हर ट्वीट देखने वाला इस पर फिदा है. सब इसे छुट्टी देने की गुहार कर रहे हैं. हमको तो लगता है अब तक मिल गई होगी.
ये भी पढ़े:

करणी सेना को भंसाली नहीं रानी पद्मिनी के तोते के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करना चाहिए

Advertisement

पति दुखी न हो, इसके लिए पत्नी ने मौत के समय बड़ा प्यारा इंतजाम किया

ऑनलाइन बिक रहा है 'कुछ भी नहीं', लोग खरीद भी रहे हैं, रिव्यू भी दे रहे हैं!

Advertisement
Advertisement