डेमोक्रेसी बहुत ही सही शब्द है. भारी मतलब और फुलप्रूफ ईमानदारी से भरा-पूरा. कहा जाता है कि अभी तक की सबसे बेहतर शासन व्यवस्था है. आम जनता का शासन. अपने मत से चुने प्रतिनिधियों के द्वारा. जब यही चुने लोग डेमोक्रेसी को नचाने लगते हैं, तब डेमोक्रेसी की ऐसी-तैसी हो जाती है.
ऐसी-तैसी डेमोक्रेसी. ऐसे ही मुद्दों को व्यंग्य के माध्यम से आहत करने वाले. तीन लोगों की टीम है. राहुल राम Indian ocean बैंड में गाने-बजाने का काम करते हैं. संजय रजौरा स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. वरुण ग्रोवर बॉलीवुड फिल्मों में गाने भी लिखते हैं. कॉमेडी भी जबर करते हैं.
तो, मजमून ये है कि इनका गाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
Demonetisation पर. पिच्चर यूं शुरू होती है. तीन कुर्सियां. दो लोग. संजय और राहुल राम. वरुण बीच की कुर्सी पर अपना रुमाल छोड़ के गए हैं. कोई कब्जा न कर ले. पहले तो हैप्पी न्यू ईयर और फिर थोड़ी देर में असली मटेरियल सामने आता है. गाने की शुरुआत ‘मोदी जी..मोदी जी’ से शुरू हो रही है. ओरिजिनल गाने का क्रेडिट 1968 में आई पड़ोसन फिल्म के गाने को दिया गया है.
वीडियो वायरल हो रहा है. आप भी देखिये:
एक नजर इधर भी: https://www.youtube.com/watch?v=gsejj9BCsSE https://www.youtube.com/watch?v=GtpPgVhNvok
ये स्टोरी अभिषेक ने की है.