केरल (Kerala) के कन्नूर शहर का एक वीडियो वायरल है, जिसे देखकर दिल टूट जाता है. इसमें सड़क किनारे एक शख्स एक छोटे बच्चे को तेज लात मारता दिख रहा है. सिर्फ इसलिए कि वो उसकी कार के सहारे खड़ा था. वीडियो सामने आने के बाद थालासेरी इलाके की पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के आरोप में उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.
छह साल का बच्चा कार के सहारे खड़ा था, मालिक ने सीने पर लात मारी, फिर पुलिस ने...
इस घटना का वीडियो आया है. वीडियो देखकर दिल टूट जाएगा.


वीडियो रात के समय का है. एक सफेद कार सड़क किनारे पार्क है. बच्चा उसके सहारे खड़ा है. कुछ कर रहा है. कार की बैकलाइट ब्लिंक कर रही है. देखकर लगता है कि बच्चा उस पर हाथ फेर रहा है. उसे अंदाजा नहीं कि अगले पल उस पर हमला होने वाला है, अपमान होने वाला है. बच्चा कार के पास खड़ा ही था कि एक शख्स उसके सीने पर जोर से लात मारता है.
आरोपी का नाम शिशद बताया गया है. कन्नूर के ही पोणियम पालम इलाके का निवासी है. इंडिया टुडे से जुड़ीं शिबी की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे की उम्र महज छह साल है. इतने छोटे बच्चे को जोर से लात मारना जानलेवा भी हो सकता था. सो पुलिस ने आईपीसी की धारा 308 के तहत गैर-इरादतन हत्या के आरोप में शिशद को गिरफ्तार कर लिया. उस पारा धारा 323 भी लगाई गई है.
घटना गुरुवार, तीन नवंबर की रात आठ बजे के आसपास थालासेरी बस स्टैंड के पास की है. रिपोर्ट के मुताबिक, शिशद उस समय किसी दुकान पर गया था. उसने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी थी. इसी बीच बच्चा कार के पास पहुंचा और उसके सहारे लग गया. थोड़ी ही देर में शिशद लौटा. उसने बच्चे को कार से लगा देखा, तो होश खो बैठा और उसे लात मार दी.
लोगों ने किया विरोधशिशद की इस हरकत का आसपास खड़े लोगों ने कड़ा विरोध किया. उन्होंने आरोपी को घेरा और पुलिस स्टेशन ले गए. वहां शिशद को कहा गया कि वो शुक्रवार, चार नवंबर की सुबह थाने पहुंच जाए. चार नवंबर की दोपहर तक खबर आई कि केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित बच्चा एक राजस्थानी परिवार का सदस्य है जो काम करने के लिए केरल में रह रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए थे. सोशल मीडिया पर भी वाकये को लेकर कड़ी प्रतिक्रियाएं आई हैं. वहीं केरल की महिला और बाल विकास मंत्री वीना जॉर्ज ने भी मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.
आरवम: पढ़ाई-लिखाई में आगे केरल में नरबलि और तंत्र-मंत्र हावी होने का सच ये है













.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



