The Lallantop

चलती कार की सनरूफ पर चुंबन, वीडियो वायरल हुआ तो कपल के विरोध और बचाव में बंटे लोग

लोग लगातार हैदराबाद पुलिस को टैग करके इस मामले पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. लेकिन कई लोगों ने खुलकर कपल का बचाव भी किया है.

Advertisement
post-main-image
वीडियो में एक कपल कार की सनरूफ़ पर बैठा है और किस कर रहा है. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

सोशल मीडिया पर एक कपल के वायरल वीडियो ने बहस छेड़ दी है. वे कार की सनरूफ़ पर बैठे किस कर रहे हैं. उनकी कार के पीछे आ रही दूसरी कार में से किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. मामला हैदराबाद का बताया जा रहा है. अब लोग लगातार हैदराबाद पुलिस को टैग करके इस मामले पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ, कपल के बचाव में बोलने वाले लोग भी बहुत हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल वीडियो हैदराबाद में पीवी नरसिम्हा राव एक्सप्रेसवे पर शूट किया गया है. वीडियो में कपल पहले एक-दूसरे को गले लगाते हैं, फिर किस करना स्टार्ट करते हैं. बाद में दोनों हाथ हवा में उठाकर कुछ डांस सा करने लगते हैं. इसी दौरान पीछे दूसरी कार में बैठे शख्स ने इस सबका वीडियो बना लिया. वायरल वीडियो को X पर @DharaniBRS नाम की यूजर ने शेयर करते हुए लिखा,

"आशा है हैदराबाद पुलिस इस असुरक्षित ड्राइविंग मोड और जनता को होने वाली असुविधा पर कार्रवाई करेगी."

Advertisement

इस वीडियो पर अभी तक पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है, आते ही स्टोरी अपडेट की जाएगी. लेकिन तेलंगाना के IPS ऑफिसर और ADGP वी.सी. सज्जनार ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,  

“यहां पर आज़ादी है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि युवा ऐसा व्यवहार करें, जिससे दूसरों को परेशानी हो. ये बात ठीक नहीं है. आज़ादी का मतलब दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना भी है. उन्हें परेशान करना नहीं. पब्लिक जगहों और सड़कों पर होने वाले ऐसे एक्ट से समाज़ पर गंभीर प्रभाव पड़ता है. ”

कई यूजर्स ने पुलिस से कपल के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के लिए कहा है. उदयासराधी नाम के यूजर ने कहा कि इस तरह के ‘स्टंट’ सनरूफ पर बैन लगने की वजह बनते हैं.

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा,

“हमारे शहर पर शर्म आती है. प्लीज़ इन पर सख्त कार्रवाई करें.”

वहीं कई यूजर्स ने कपल का बचाव भी किया. ऐसे ही एक यूजर मनोज नाम ने कपल के लिए लिखा, 

“चलती कार में सनरूफ़ से बाहर आने के अलावा इस कपल ने कुछ भी गलत नहीं किया, उनकी उम्र है, उन्हें एन्जॉय करने दीजिए.”

एक अन्य यूजर ने लिखा,

“जब तक वे दूसरों को परेशान नहीं कर रहे हैं, मेरी राय में यह ठीक है! आपको दूसरों की ज़िंदगी में दखल देने की जरूरत नहीं है.”

चलती कार की सनरूफ पर बैठना या कोई भी ऐक्ट करना खतरनाक हो सकता है, लेकिन इस तरह किसी का वीडियो बनाकर उसे दुनिया के सामने शर्मिंदा करना कितना सही है? आपका इस मामले में क्या कहना है?

ये भी पढ़ें: बिना हेलमेट बाइक पर रोमांटिक स्टंट कर रहे थे, यूपी पुलिस ने देख लिया

Advertisement