बिना हेलमेट बाइक पर रोमांटिक स्टंट कर रहे थे, यूपी पुलिस ने देख लिया
वायरल वीडियो में लड़की पेट्रोल की टंकी पर बैठी है. उसने अपना चेहरा लड़के की तरफ़ किया हुआ है.

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक कपल का बाइक पर रोमांटिक स्टंट (Couple Bike Stunt) करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़का बाइक चला रहा है, लेकिन लड़की पेट्रोल की टंकी पर बैठी है. उसने अपना चेहरा लड़के की तरफ़ किया हुआ है. वीडियो वायरल (Viral Video Hapur) होने के बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हज़ारों रुपए का चालान काटा है.
वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर @yauvani_1 नाम की यूजर ने शेयर किया है. साथ ही लिखा है,
पुलिस ने क्या किया?“हापुड़ में बाइक पर कपल के रोमांटिक स्टंट करने का वीडियो. लड़की बाइक की टंकी पर बैठी है और लड़के को गले लगाया हुआ है.”
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ है. यह वीडियो नेशनल हाईवे 9 पर रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ पुलिस ने X पर जानकारी देते हुए लिखा,
“थाना सिम्भावली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर एक कपल द्वारा बाइक से स्टंटबाजी करने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. जिनका हापुड़ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर उक्त बाइक का एमवी एक्ट के तहत 8000/-रुपये का चालान किया गया है एवं आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है.”
इस मामले में आजतक से बातचीत करते हुए हापुड़ अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने कहा,
लोग क्या बोले?“हापुड़ पुलिस लोगों से अपील करती है कि कोई भी ऐसा स्टंट ना करें, जो यातायात नियमों के ख़िलाफ़ हो और जिससे जान-माल को खतरा हो.”
इस वीडियो पर ज़्यादातर लोगों ने कपल की मौज ली है. जैसे चंदन नाम के एक यूजर ने लिखा,
“दो प्यार करने वालों को जब जब दुनिया तड़पाएगी, मोहब्बत बढ़ती जाएगी. मोहब्बत बढ़ती जाएगी.”
सचिन गुप्ता नाम के यूजर ने कपल के लिए नहीं, जिसने वीडियो शेयर की उसके लिए लिखा,
“मोहब्बत के दुश्मन.”
एक अकाउंट से मिर्जापुर वाले मुन्ना भैया का फेमस डायलॉग का मीम शेयर किया गया,
“ये बढ़िया था गुरु.”
एमआर मिश्रा ने कपल के लिए अमिताभ बच्चन का डायलॉग शेयर करते हुए लिखा,
"ये सब नहीं चलेगा… परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन."
वहीं दूसरी तरफ़ पुलिस के ट्वीट पर लोगों ने उनके काम की तारीफ़ की. जैसे बलबीर सिंह नाम के यूजर ने लिखा,
“जय हो. उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य के लिए बहुत बहुत बधाई.”
सौरभ नाम के यूजर ने लिखा.
“अब इनकी शादी हो जाएगी हापुड़ पुलिस की वजह से. थैंक्स हापुड़ पुलिस.”
अभय सिंह नाम के यूजर ने लिखा.
“दिल जीत लिया हापुड़ पुलिस ने.”
आपको पुलिस की कार्रवाई और ऐसे बाइक पर रोमांटिक स्टंट करने वाले लोगों के बारे में क्या कहना है. कॉमेंट बॉक्स में बताइए.
ये भी पढ़ें: बाइक पर एक लड़की आगे, एक पीछे, स्टंट का ये अंजाम भुगतना पड़ा!

