The Lallantop

56 साल की औरत ने चोरों को याद दिलाया छठी का दूध

जब चोरों ने दुकान की ऐसी तैसी की तो वो बौखला गई. वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हेमलता पटेल वैसे तो इंडियन हैं पर रहती इंग्लैंड में हैं. पूरी फैमिली वही सेटल हो चुकी है. धीरूभाई इनके हस्बैंड हैं. इस कपल का खुद का डिपार्टमेंटल स्टोर है. जो 1984 से चला आ रहा है. इनके स्टोर में कुछ दिन पहले तीन चोर घुस आए. वो उस वक्त स्टोर में थी. घुसते ही हेमलता को चाकू दिखाया और उनपर चिल्लाने लगे. पर हेमलता डरी नहीं. उन्होंने चोरों से कहा, 'जो लेना है ले लो'. पर उनमें से एक ने चाकू काउंटर पर दे मारा. और लगे स्टोर में आतंक मचाने. हेमलता के जो पुराने और बूढ़े कस्टमर्स हैं, उनके लिए वो कुर्सी रखती हैं. दुकान की ऐसी-तैसी करते देख वो बौखला गईं. और कुर्सी उठा ली. और दुकान से बाहर तक दौड़ा दिया. वो बोल भी रही थीं, 'आ रही हूं मैं.' जब ये हुआ उनके हस्बैंड घर पर थे. हेमलता की ये करतूत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. इससे पहले 2011 में कुछ लोगों ने कैश काउंटर मशीन तोड़ दी थी.. जो दुकान के बाहर हेमलता ने लगा रखी थी. पुलिस के मुताबिक, उस वक्त एक 14 साल और 16 साल के बच्चे को अरेस्ट किया गया था. पर 19 अक्टूबर को उन्हें बेल मिल गई थी. कुछ सेकेंड का वीडियो है. देखिए.. https://www.youtube.com/watch?time_continue=3&v=mLa-5okNSwE

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement