The Lallantop

नॉर्थ ईस्ट घूमने जा रहे हो तो 'टाइगर हॉलिडेज़' से बचकर रहना

इस टूर एजेंसी ने पूरा पैसा लेकर कस्टमर को सर्विसेज़ दीं आधी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
महामानवों की नगरी है कानपुर. कटियाबाज लोहा सिंह का इलाका. कहते हैं यहां आदमी को खड़े खड़े लूट लेते हैं. कॉन्फिडेंस इत्ता कि ये कह दें कि शनि ग्रह के छल्लों पर वीकेंड मनाकर आए हैं तो झूठ न समझना. वहीं के संतोष सिंह गवर्नमेंट एम्प्लॉई हैं. इस सर्दी इनका मूड बना कि चलो नॉर्थ ईस्ट घूम आते हैं. मौसम इत्ता बढ़िया है कि रास्ता आंखों में कट जाता है उधर का. तो संतोष ने वहां आराम से एंजॉय करने और फिजूल के झगड़े झंझट से मुक्ति की सोची. एक हॉलिडे टूर ऑपरेटर कंपनी की मदद ली. जिसका नाम है टाइगर हॉलिडेज़. लेकिन इस कंपनी ने संतोष के साथ जैसा कांड किया है कि वो खुद को बुरी तरह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. पैसे का नुकसान तो हुआ ही. घूमने में हर कदम पर परेशानी उठानी पड़ी. जो हुआ वो उनकी फेसबुक पोस्ट में पढ़ लो. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/santoshconcor/posts/10212591679013184"] नोटबंदी के हालात में कित्ता मुश्किल पड़ा होगा, जानते ही हो. अब वो प्रूफ वगैरह लेकर रोज शिकायत कर रहे हैं जिसके जवाब नहीं आ रहे. लल्लन ने भी टूर एजेंसी से बात करने की ठानी. सारे नंबर लगाए. कोई उठाया नहीं. न ही ईमेल के रिप्लाई किए. संतोष सिंह कंज्यूमर फोरम में शिकायत करने को तैयार बैठे हैं. साथ ही लोगों को चेता रहे हैं कि वो इनके चक्कर में न फंसें.
ये भी पढ़ें: 'जुदाई' की श्रीदेवी की तरह 2000 के 'नोट गद्दे' पर ऐश  

Advertisement
Advertisement