वृंदा करात की स्पीच देखी? ट्विटर पर वायरल हो रही है. स्पीच पुरानी है, धारदार है. लेकिन अंग्रेजी वालों को समझ आएगी. लेकिन एक बात की गारंटी है. बाकी सबकी समझ आए न आए, बाकी लोग भी हंसेंगे पेट पकड़ के. न मानो तो खुद देखो, कंट्रोल कर सको तो हमको भी बताना. https://www.youtube.com/watch?v=Y7uF9FGPOmU जिनकी भाषा कोई और होती है उनको समझाने के लिए इंटरप्रेटर होता है. माने दुभाषिया. वृंदा की बात मलयालम वालों को समझ आनी नहीं थी. वो बंगाली हैं. कम्युनिस्ट लीडर हैं. स्पीच अंग्रेजी में है. पक्का है इनको वृंदा ने तो हायर नहीं किया होगा. जिस किसी की भी खोज हैं ये भाई साहब, इंटरप्रेटर की जॉब के लिए परफेक्ट हैं. हर दुभाषिये को ये चाहिए कि स्पीच के बीच में वो स्पीच देने वाले को ऐसे ही मुंह फैला के देखने लगे. थोड़ी देर में वो कंटाल के खुद ही मंच से उतर जाएगा/जाएगी. मलयालम हमको भी नहीं आती. जिसको आती हो वो प्लीज इसको ट्रांसलेट करके केरल भेज दो.
ये भी पढ़ें: सेना के लिए मेडल अनाउंस करने पर राजनाथ सिंह की उड़ी खिल्ली
वृंदा करात का ये वीडियो कसके वायरल हो रहा है
बहुत फनी है भाई. देखके कंट्रोल कर पाओ तो बताना.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement













