The Lallantop

स्वेटर पहने हाथियों की तस्वीरें सबसे क्यूट चीज है

ऐसा लगता है डिज्नी की कोई कलरफुल सी फिल्म आंख के सामने चालू हो गई.

Advertisement
post-main-image
Source- Roger Allen
आत्माराम दुबे हमको ट्यूशन पढ़ाते थे. कक्षा तीन में थे हम शायद. एमपी बोर्ड की किताबों में कुछ सवाल ऐसे होते थे, जो सिर्फ आपस में बतियाने के लिए होते हैं. लेकिन आत्माराम दुबे ने कह दिया कि उन सवालों के जवाब भी लिखने हैं. एक सवाल था, अगर आपको हाथी के लिए कपड़े सिलने हों तो क्या करेंगे? हमने बहुत आऊं-झाऊं सा जवाब लिखा और नीचे पूरी क्रियेटिविटी उड़ेलते हुए छोटे शब्दों में 'बकवासवाणी' लिख दिया. आत्माराम दुबे ने जाने कैसे पढ़ लिया और आगे का आप समझ सकते हैं.
उस वक़्त हमें ये बकवास आईडिया लगा था, कोई हाथी के लिए कपड़े क्यों सिलेगा? हाथी जैसा है वैसा ही ठीक है. लेकिन नहीं. जब तापमान इतना नीचे गिर जाए कि फ्रीजिंग पॉइंट को छूने लगे तो जरूरी हो जाता है हम जानवरों का ही कुछ सोचें. Wildlife SOS Elephant Conservation and Care Centre है मथुरा में. जानवरों की सुरक्षा और तीमारदारी के काम ये लोग बहुत टाइम से कर रहे हैं. दुनिया के सबसे अभागे हाथी को भी बचाने का काम इन लोगों ने किया था.
elephant- 2
Source- Roger Allen

यहां लोगों ने हाथियों के लिए कपड़े बुने हैं. रंग-बिरंगे से. हथिनियां उन्हें पहन-पहन इठला रही हैं. ऐसी ही कई तस्वीरें आई हैं. रंग बिरंगे कपड़े हैं, जो उनके पेट-पीठ और पैर ढंक सके. और इसमें बड़े-बड़े हाथी बहुत क्यूट लगते हैं. ऐसा लगता है डिज्नी की कोई कलरफुल सी फिल्म आंख के सामने चालू हो गई.
980x (1)
Source- Roger Allen

इस सेंटर में रखे गए जानवर खास होते हैं. क्योंकि कहीं न कहीं से उन्हें बचाकर लाया जाता है. ऐसे में वो ज्यादा संवेदनशील होते हैं. और जाहिर सी बात है. उन्हें बीमारियों का खतरा भी ज्यादा होता है. और लाड-प्यार की जरूरत भी ज्यादा.
Source- Roger Allen
Source- Roger Allen


दुनिया के सबसे अभागे हाथी के दिन फिर गए हैं

Advertisement

Advertisement
Advertisement