The Lallantop

'यू इंडियन.. गेट लॉस्ट', वियतनाम में भारतीय टूरिस्ट से बदसलूकी? एंबेसी ने दिया जवाब

दूतावास ने ये भी कहा कि भेदभाव की घटनाएं वियतनामी समाज का आम रवैया नहीं है. बदसलूकी के जो भी मामले सामने आए हैं, दूतावास ने उन्हें तुरंत वियतनामी अधिकारियों को सौंप दिया है, जो जांच कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
वियतनाम में भारतीयों के साथ भेदभाव वाले व्यवहार पर एंबेसी ने किया रिएक्ट. (फोटो-इंडिया टुडे)

वियतनाम अपने रिच कल्चर, वाइब्रेंट स्ट्रीट और नजारों की वजह से फेमस है. हर साल लाखों की संख्या में यहां भारतीय घूमने जाते हैं. इधर कई भारतीय टूरिस्ट के लिए ये एक्सपीरियंस अच्छा नहीं रहा. कई लोगों ने शिकायत की कि भारतीय होने की वजह से उनके साथ वहां बदसलूकी हुई. वियतनाम के कई दुकानदारों ने भारतीय पर्यटकों को सेवा देने से मना कर दिया. अब इस मामले पर दिल्ली में मौजूद वियतनाम की एंबेसी ने सफाई दी है. दूतावास ने कहा, 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हम ये दोहराना चाहते हैं कि वियतनाम को भारतीयों समेत विदेशी पर्यटकों के लिए सुरक्षित, दोस्ताना और वेलकमिंग नेचर वाली जगह माना जाता है. भारत और वियतनाम के पुराने रिश्ते और बढ़ता टूरिज्म दोनों देशों की मजबूत दोस्ती दिखाते हैं.

दूतावास ने ये भी कहा कि भेदभाव की घटनाएं वियतनामी समाज का आम रवैया नहीं है. बदसलूकी के जो भी मामले सामने आए हैं, दूतावास ने उन्हें तुरंत वियतनामी अधिकारियों को सौंप दिया है, जो जांच कर रहे हैं. आगे ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं. दूतावास ने कहा कि वियतनाम में ऐसी घटनाएं इक्का-दुक्का या बहुत कम होती हैं. ये वियतनामी समाज का रवैया नहीं है. वियतनामी लोगों की असली पहचान उनकी मेहमाननवाज़ी, खुलेपन और विदेशी मेहमानों के प्रति सम्मान से है.

Advertisement

वियतनाम की एंबेसी का जवाब इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट पर आया, जिसमें दावा किया गया कि भारतीयों के साथ वियतनाम में बदसलूकी की गई. उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया. एक महिला ने दावा किया कि उनके भारतीय होने की जानकारी के बाद एक दुकानदार ने कथित तौर पर उन्हें सामान दिखाने से मना कर दिया. वियतनाम घूमने गई एक अन्य महिला ने अपना एक्सपीरियंस इंडिया टुडे के साथ साझा किया. यात्री ने बताया कि उन्होंने शॉपिंग के समय बाजार में मोलभाव कराने की कोशिश की तो दुकानदार ने एक ट्रांसलेशन ऐप का इस्तेमाल करके एक मैसेज दिया. इसमें लिखा था, “तुम भारतीय यहां आते हो. मोलभाव करते हो और हमारा समय बर्बाद करते हो. दफा हो जाओ."

2026 के पहले दो महीनों में वियतनाम में लगभग 1 लाख 58 हजार भारतीय पर्यटक गए हैं. इससे पहले, 2024 में भारत से 5 लाख से ज्यादा पर्यटक वियतनाम गए थे.

वीडियो: अमेरिका-ईरान सीजफायर के बीच IRGC ने क्या चेतावनी दी?

Advertisement

Advertisement