The Lallantop

ललित मोदी की 'चाल' काम ना आई! Vanuatu के पीएम ने उनका पासपोर्ट ही रद्द कर दिया

Vanuatu PM जोथम नापत ने Lalit Modi का पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया है. उन्होंने नागरिकता आयोग को निर्देश दिया है कि वह तत्काल प्रभाव से ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द कर दे.

Advertisement
post-main-image
वानुअतु ने ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द कर दिया (फोटो: आजतक)

IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी (Lalit Modi) को बड़ा झटका लगा है. वानुअतु (Vanuatu) के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने उनका पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया है. बता दें कि 7 मार्च को ललित मोदी ने अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में आवेदन किया था, जिसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय ने की थी. इसके अलावा, खबर आई थी कि ललित मोदी ने वानुअतु की नागरिकता खरीद ली थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वानुअतु PM का निर्देश

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग को निर्देश दिया है कि वह तत्काल प्रभाव से ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द कर दे. उन्होंने कहा,

वानुअतु का पासपोर्ट रखना एक विशेषाधिकार है, न कि कोई अधिकार। ऐसे में याचिकाकर्ताओं को वैध कारणों से ही नागरिकता लेनी चाहिए. मुझे बीते 24 घंटे में जानकारी मिली है कि इंटरपोल (इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइज़ेशन) ने भारत सरकार की ओर से भेजे गए अलर्ट नोटिस को दो बार खारिज कर दिया था, क्योंकि उसमें पर्याप्त सबूत नहीं थे. यह नोटिस ललित मोदी के संबंध में भेजा गया था.

Advertisement

ललित मोदी IPL के फाउंडर और कमिश्नर रह चुके हैं. वो BCCI के सदस्य भी रह चुके हैं. उन पर करोड़ों रुपये के गबन के आरोप है. देश की law enforcement एजेंसियों ने उनको वांटेड घोषित किया हुआ है. 

ये भी पढ़ें: घर बैठे नागरिकता, कोई टैक्स नहीं... ललित मोदी ने खरीदा Vanuatu का पासपोर्ट, देश के बारे में सबकुछ जान लीजिए

वानुअतु की नागरिकता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ललित मोदी ने वानुअतु की नागरिकता खरीद ली थी. जिसे अब रद्द कर दिया गया है. वानुअतु दक्षिण प्रशांत महासागर का एक छोटा सा द्वीपीय देश है. वानुअतु में इन्वेस्टमेंट यानी पैसों के जरिए नागरिकता ली जाती है. इस देश का ‘सिटीजनशिप बाय इन्वेस्टमेंट’ (CBI) या ‘गोल्डन पासपोर्ट’ प्रोग्राम बेहद लोकप्रिय है. ये प्रोग्राम अमीर लोगों को पासपोर्ट खरीदने की अनुमति देता है. इस प्रोग्राम को नागरिकता पाने का सबसे तेज और सबसे आसान तरीका माना जाता है. इसके लिए बहुत कम दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है. सभी दस्तावेज डिजिटली दिए जा सकते हैं. यानी कि इस देश में कदम रखे बिना, अपने घर में बैठे-बैठे नागरिकता हासिल की जा सकती है.

Advertisement

वीडियो: ललित मोदी ने CSK के मालिक एन श्रीनिवासन पर मैच फिक्स करने के आरोप लगाए, क्या कहा?

Advertisement