The Lallantop

उत्तराखंड: कांग्रेस की कश्ती डूबी वहां, जहां बहुगुणा कम था

कांग्रेस के 9 विधायक हुए बागी. 28 तक CM को प्रूव करना होगा बहुमत. राहुल बोले- दिखा मोदी का असली चेहरा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बागी किसी के सगे नहीं होते. बागी तो आजादी भी नहीं मांगते, क्योंकि बागियों के साथ आजादी अटैच होती है. उत्तराखंड में सियासी बवाल मचा हुआ है. कांग्रेस के 9 विधायक बागी हो गए हैं. सीएम हरीश रावत को 28 मार्च तक गर्वनर के पास बहुमत साबित करना होगा. कांग्रेस युवराज राहुल गांधी भी कांग्रेसी विधायकों के बीजेपी पाले में जाने से गुस्सा गए. संडे को ट्वीट कर बोले,
'बिहार में फेल होने के बाद खरीद फरोख्त कर सरकार गिराना बीजेपी का नया मॉडल है. ये डेमोक्रेसी और संविधान पर अटैक है. पहले अरुणाचल प्रदेश और अब उत्तराखंड. यही मोदी और बीजेपी का असली चेहरा है. सरकार को गिराने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग का सहारा लिया जा रहा है.'
https://twitter.com/OfficeOfRG/status/711445575325978624 फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने उत्तराखंड में मचे बवाल पर कहा, 'उत्तराखंड में पॉलिटिक्ल क्राइसेस है, विधायकों की मेजॉरिटी ने कहा कि उन्होंने फाइनेंस बिल के विरोध में वोट दिया था. इसके बावजूद स्पीकर ने कहा कि बिल पास हो गया.'
वैसे बता दें बीजेपी ने बागी विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है. बीजेपी ने अपने और बागी विधायकों के साथ मिलकर गर्वनर के सामने परेड भी करवाई. बागी विधायक प्रेसिडेंट से मिलने के लिए गुड़गांव तक आ गए हैं. प्रेसिडेंट से वक्त मिलने का इंतजार कर रहे हैं.
कांग्रेस VS कांग्रेस? 'हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहा दम था, हमारी कुर्सी वहां लड़खड़ाई जहां गुणा-भाग कम था.' कांग्रेसी विधायक बागी हुए हैं तो किसी और को क्या ही दोष दें. बागी विधायकों की नेतागीरी कर रहे हैं कांग्रेस के ही बड़े नेता. पूर्व सीएम विजय बहुगुणा. बोले- हम प्रेसिडेंट मुखर्जी से मिलने के बाद आगे की प्लानिंग फिक्स करेंगे, उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. गड़े मुर्दे सूत्रों के मुताबिक, ये वही विजय बहुगुणा हैं, जब 2013 में उत्तराखंड में बाढ़ आई थी तो ये दिल्ली में पार्टी में चिल कर रहे थे. सियासी गुणा-भाग समझाना उत्तराखंड का? 70 सीटें हैं राज्य में. 36 कांग्रेस की. बीजेपी के पास 28. कांग्रेस के 36 में 9 चले गए. 27 बचे. टेक्निकली 67 जने विधानसभा में थे. कांग्रेस के 9 बागी विधायकों को जोड़कर बीजेपी के टोटल हुए 35. इत्ती संख्या लेकर पहुंच लिए गर्वनर केके पॉल के पास, बोले कांग्रेस अल्पमत में आ चुकी है. इसे बर्खास्त कीजिए. बागियों के नाम प्लीज? पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा डॉ. हरक सिंह रावत कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अमृता रावत सुबोध उनियाल उमेश शर्मा शैला रावत प्रदीप बत्रा शैलेंद्र मोहन सिंघल इन सबके घर के आगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस भी चिपका दिए गए हैं. विधायक हरक सिंह सबसे ज्यादा गुस्साए हुए हैं. बोले- मुझे सीएम बनने की ख्वाहिश नहीं है, बहुत करप्शान फैला हुआ है स्टेट में. मैं तो बस उसके खिलाफ हूं. https://twitter.com/ANI_news/status/711459724835696640

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement