The Lallantop

ट्रंप ईरान को लेकर अपनी दोस्ती भी दांव पर लगा रहे, साउथ कोरिया को दी बड़ी धमकी

US-South Korea drills cut: साउथ कोरिया अमेरिका का पिछले 70 साल से दोस्त रहा है. और अमेरिकी मिलिट्री के साथ ड्रिल करता रहा है. यहां अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा भी है. अब डॉनल्ड ट्रंप ने संयुक्त सैन्य अभ्यास में कटौती का ऐलान किया है.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका-साउथ कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास में कटौती की है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • डॉनल्ड ट्रंप ने 17 अगस्त को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर साउथ कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों में कटौती का आदेश दिया, क्योंकि उसने ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने से रोकने के अमेरिकी अभियान में भाग नहीं लिया।
  • ट्रंप ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से ईरान के न्यूक्लियर हथियार बनाने से रोकने में मदद मांगी थी, लेकिन चीफ ने मना कर दिया, जिसके कारण अमेरिकी सैन्य अभ्यासों में कटौती की गई।
  • सैन्य अभ्यासों में कटौती के बाद अमेरिका-साउथ कोरिया संबंधों में तनाव आ सकता है, जबकि ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन के साथ अपने अच्छे संबंधों को जारी रखा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ जंग में सब कुछ लुटाने को तैयार हैं? जो देश उनकी ‘हां’ में ‘हां’ नहीं मिला रहा, उससे या तो रिश्ता तोड़ ले रहे हैं या धमकी दे रहे हैं. उन्होंने 17 अगस्त को एक पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने अमेरिका के सहयोगी देश साउथ कोरिया को धमकी दी. साउथ कोरिया का गुनाह क्या था? सिर्फ इतना कि उसने ईरान को न्यूक्लियर संपन्न देश बनने से रोकने वाले अमेरिकी अभियान में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. 

Advertisement
ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा?

डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने पहले नॉर्थ कोरिया का शुक्रिया अदा किया और अगली ही लाइन में साउथ कोरिया को कोसना शुरू कर दिया. लिखा,

‘मैं इस बात से खुश हूं कि किम जोंग उन के साथ मेरे अच्छे रिश्ते हैं. लेकिन इस बात से निराश हूं कि साउथ कोरिया जैसे देश पर अमेरिका पैसे बर्बाद कर रहा है. और वो भी उन संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए जो एक तरह से पड़ोसी देश के लिए विरोध का प्रतीक हैं. मैंने पीट हेगसेथ को आदेश दिया है कि इन अभ्यासों में कटौती की जाए.’  

Advertisement
DONALD TRUMP
ट्रंप का ट्रुथ सोशल पोस्ट. 

पोस्ट के अगले पैराग्राफ में डॉनल्ड ट्रंप ने इसका कारण भी बताया. लिखा कि जब उन्होंने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से पूछा कि क्या वे ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने से रोकने में मदद करेंगे? इसपर ली जे म्युंग ने जवाब दिया ‘नहीं, शुक्रिया’. इसी वजह से इस सैन्य अभ्यास में कटौती की गई है. 

ट्रंप ने हर उस देश को लताड़ा है जिसने उनकी ईरान के खिलाफ मदद नहीं की है. अमेरिका के साथ साउथ कोरिया की अगली ड्रिल 17 अगस्त से शुरू होने वाली थी. 

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने की होर्मुज कब्जाने की बात, ईरान बोला- ‘अपनी सुरक्षा देखो, फिर फूड ट्रक में न छिपना पड़े’

Advertisement
नॉर्थ कोरिया से दोस्ती साउथ से बैर!

एक दिन पहले प्रेसिडेंट ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के साथ तस्वीर डाली थी. कैप्शन लिखा था कि ‘इस तस्वीर में हम दोस्त नहीं नज़र आ रहे, लेकिन हमारी कई अच्छी तस्वीरें भी हैं.’ ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में किम के साथ कई दफा मुलाक़ात की. और दूसरे में भी इस दोस्ती को बरकरार रखा. बावजूद इसके कि नॉर्थ कोरिया हमेशा से अमेरिका का विरोधी रहा है.

KIM
डॉनल्ड ट्रंप और किम जोंग उन.

दूसरी तरफ साउथ कोरिया अमेरिका का पिछले 70 साल से दोस्त रहा है. और अमेरिकी मिलिट्री के साथ ड्रिल करता रहा है. यहां अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा, कैंप हम्फ्रीज़ भी है, जहां हजारों अमेरिकी सैनिक और उनके परिवार रहते हैं. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में भी ट्रंप ने इस मिलिट्री अभ्यास के खर्च को फ़िज़ूल बताया था. 

वीडियो: डॉनल्ड ट्रम्प और शी जिनपिंग की साउथ कोरिया में मुलाक़ात, चीन और अमेरिका दोस्त बन गए?

Advertisement