The Lallantop

'UP में पुलिस भी सेफ नहीं...', IPS अधिकारी की मां की मौत पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

Uttar Pradesh में IPS Ashutosh Mishra की 91 वर्षीय मां का शव संदिग्ध हालत में मिला. उनके मुंह से खून निकल रहा था और गहने गायब थे. Akhilesh Yadav ने इसे लेकर यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
अखिलेश यादव ने यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. (फाइल फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में IPS ऑफिसर आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि प्रदेश में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।
  • आशुतोष मिश्रा की मां का शव अंबेडकर नगर के मालीपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसमें ज्वेलरी गायब थी और पुलिस हत्या की जांच कर रही है।
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर आगे जांच शुरू कर दी है ताकि मौत की सटीक वजह का पता लगाया जा सके।
author-image
संतोष शर्मा

समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है. अखिलेश का दावा IPS ऑफिसर आशुतोष मिश्रा की 91 साल की मां की संदिग्ध मौत से जुड़ा है. 16 अगस्त को उनका शव अंबेडकर नगर जिले में अपने घर से मिला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके मुंह से खून आ रहा था और जो ज्वेलरी वह अक्सर पहनती थीं, वह गायब थी. पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
अखिलेश यादव ने क्या कहा?

सपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना पर रिएक्शन देते हुए ‘X’ पर लिखा,

"अंबेडकर नगर में एक IPS ऑफिसर की मां की हत्या की दिल दहला देने वाली खबर आई है. UP में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है- दुर्भाग्यपूर्ण!"

Advertisement

क्या है मामला?

इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के अफसर आशुतोष मिश्रा की मां का शव अंबेडकर नगर के मालीपुर इलाके में उनके पैतृक घर में संदिग्ध हालात में मिला. आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने 15 अगस्त की देर रात या 16 अगस्त की भोर में लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया. इंडिया टुडे से जुड़े संतोष शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन जो ज्वेलरी वह रेगुलर पहनती थीं, वह गायब थी.

ये भी पढ़ें: 'अल्पसंख्यकों पर झूठी बात फैला रहे... ', FCRA बिल पर अखिलेश-किरेन रिजिजू भिड़ गए

Advertisement
पुलिस हेडक्वार्टर में तैनाती

प्रमोशन से IPS बने आशुतोष मिश्रा अभी लखनऊ में यूपी पुलिस हेडक्वार्टर में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) के तौर पर पोस्टेड हैं. उन्होंने मालीपुर पुलिस स्टेशन में गायब ज्वेलरी और अपनी मां की मौत के हालात के बारे में कंप्लेंट दर्ज कराई. पुलिस कई एंगल से जांच कर रहे है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या परिवार या घर के किसी जानकार का घर में आना-जाना था.

मौत की सही वजह पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम हुआ. अंबेडकर नगर की सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) प्राची सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं आई. आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है. इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि महिला की मौत नेचुरल वजहों से हुई, दिल की बीमारी से हुई, या किसी ने उनकी हत्या की.

 

वीडियो: राजधानी: संसद में राहुल-अखिलेश का अगला प्लान क्या?

Advertisement