The Lallantop

प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप का दावा, 'ईरान ने मेरी शर्तें मान ली हैं', अब जंग होगी खत्म?

Us President Donald Trump ने Iran को लेकर दावा किया है. उन्हें लगता है कि ईरान ने उनकी सभी शर्तें मान ली हैं. लेकिन उन्होंने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि आखिर इतना बड़ा दावा उन्होंने किस आधार पर किया है।

Advertisement
post-main-image
प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान को लेकर फिर से दावा किया है (PHOTO-Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान ने उनकी सभी शर्तें मान ली हैं, हालांकि युद्ध खत्म करने की कोशिशें अभी भी अनिश्चितता के दौर में हैं और बातचीत जारी है।
  • अमेरिका और ईरान के बीच कतर की राजधानी दोहा में बातचीत का एक दौर पूरा हुआ जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नेविगेशन और ईरान के फ्रीज किए गए फंड जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
  • अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कुछ दिनों के लिए रोक दी जाएगी, जिसके बाद आगे की बैठक की संभावना फिर से सामने आएगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फिर से ईरान से जंग को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, उन्हें लगता है कि ईरान ने उनकी सभी शर्तें मान ली हैं. लेकिन इस बीच उन्होंने एक अनिश्चितता वाला बयान भी दिया है. उन्होंने कहा कि जंग खत्म करने की कोशिशें अभी भी 'अनिश्चितता' के दौर में ही हैं. प्रेसिडेंट ट्रम्प ने कहा कि उन्हें ऐसा 'लगता' है कि ईरान ने उनकी सभी शर्ते मान ली हैं. लेकिन उन्हें ये 'लगा', कैसे, ये भी साफ नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

CNBC चैनल के एक प्रोग्राम बिजनेस डे के दौरान ट्रंप ने कहा,

हम बातचीत कर रहे हैं और देखेंगे कि क्या होता है. मुझे लगता है कि हमारी जरूरत की लगभग हर बात पर वे सहमत हो गए हैं.

Advertisement
फिर से ईरान को हराने का दावा

प्रोग्राम के दौरान प्रेसिडेंट ट्रंप ने एक बार फिर वही बात कही, जिसे ईरान लगभग हर बार नकार चुका है. उन्होंने कहा कि हम बातचीत कर रहे हैं और देखेंगे कि क्या होता है. मुझे लगता है कि हमारी जरूरत की लगभग हर बात पर वे सहमत हो गए हैं. प्रेसिडेंट ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान ने कतर की राजधानी दोहा में बातचीत का एक और दौर पूरा किया है.

हालांकि, इस बातचीत में ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे वेस्ट एशिया के इलाके में परमानेंट शांति हो जाए. बल्कि इस मीटिंग में उन मुद्दों पर ही बात हुई जिन पर पहले हुए अंतरिम समझौते में बातचीत हुई थी. रॉयटर्स के सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के वार्ताकारों ने दोहा में दो दिन तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री नेविगेशन और ईरान के फ्रीज किए गए फंड को जारी करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की. शुरुआती समझौते में भी होर्मुज और फ्रीज किए गए फंड को जारी करना, सबसे मुख्य मुद्दों में से एक था.

Advertisement
अयातुल्लाह के अंतिम संस्कार के बाद अगली बातचीत

फिलहाल कुछ दिनों तक बातचीत बंद रहेगी. कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद अगली बैठक होगी. अयातुल्लाह अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाना है. वहीं कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दोहा में हुई बातचीत से उस मेमोरेंडम से जुड़े मुद्दों पर चीजें पॉजिटिव रूप से आगे बढ़ रही हैं. 

(यह भी पढ़ें: ईरान के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लगाया फोन, होर्मुज और अमेरिका से मीटिंग पर हुई बात)

वीडियो: दुनियादारी: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी संपत्ति की जानकारी, क्यों मचा बवाल?

Advertisement