The Lallantop

'मोजों में भरते दिखे नोटों की गड्डियां... ', राम मंदिर दान चोरी केस में नए वीडियो आए सामने

Ram Temple Theft Case: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT को नए सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. इसमें पांच आरोपी कपड़ों और मोजों में नोटों की गड्डियां छिपाते दिख रहे हैं. कौन-कौन हैं ये लोग?

Advertisement
post-main-image
SIT को नए सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. (फाइल फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT को नए सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें आरोपी पैसों की गड्डियां कपड़ों और मोजों में छिपाते हुए दिखाई दे रहे हैं, और आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है।
  • पुलिस ने लगभग 80 लाख रुपए कैश बरामद किया है जबकि मंदिर के सीसीटीवी डेटा केवल 45 दिनों तक सुरक्षित रहता है, इसलिए चोरी कब से हो रही है यह निश्चित नहीं हो सका।
  • जांच एजेंसियां आरोपी बैंक कर्मचारियों की भूमिका समेत चोरी से जुड़े पैसों की खरीद-फरोख्त की जांच कर रही हैं, और मुख्य पदाधिकारियों से भी आगे पूछताछ होनी है।

अयोध्या राम मंदिर ‘दान चोरी’ मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को नए सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. इसमें आरोपी नोटों की गड्डियां अपने कपड़ों और मोजों में भरते दिख रहे हैं. चोरी के केस में जो FIR दर्ज हुई है, उसमें 8 लोगों के नाम लिखे हैं. टीम ने पिछले 45 दिनों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी हैं. रिकॉर्डिंग में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में से कम से कम पांच लोग नजर आए. ये पांच लोग पैसों को अपने कपड़ों और मोजों में भरते दिखे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
80 लाख कैश बरामद

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने चोरी करते आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की. अब तक लगभग 80 लाख रुपये कैश बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया, 

“मंदिर का सीसीटीवी डेटा केवल 45 दिन तक ही सुरक्षित रहता है. इसलिए निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि ये चोरी कितने दिनों से चल रही थी. हम उन दूसरे तरीकों की भी जांच कर रहे हैं, जिनसे मंदिर में चोरी की गई. बैंक के कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है.”

Advertisement

जांच एजेंसियां अब ये भी पता लगा रही हैं कि चोरी के पैसों से आरोपियों ने कोई प्रॉपर्टी या कीमती सामान खरीदा था या नहीं. साथ ही बैंक कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. मंदिर का चंदा SBI में जाता है. SIT को बैंक के दो कर्मचारी भी संदिग्ध लग रहे हैं, उनकी भी जांच होगी.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी के 6 आरोपियों को इस एजेंसी ने हायर किया, SBI पर प्रेशर था: रिपोर्ट

चार घंटे तक चली पूछताछ

आजतक से जुड़े समर्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 जुलाई को ट्रस्ट के मुख्य पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई. सूत्रों ने बताया कि टीम को पूछताछ में कई सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं. इसलिए तीनों को आगे भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

Advertisement

पूछताछ में चंपत, अनिल और गोपाल तीनों ने सीधे तौर पर टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव का नाम लिया है. टिन्नू और सुभाष को गिरफ्तार किया जा चुका है. 2 जुलाई को वकीलों ने चोरी के खिलाफ मार्च निकाला. साथ ही यह मांग भी रखी कि चंपत, अनिल और गोपाल के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाए.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: राम मंदिर डोनेशन स्कैम में बैंकों का क्या रोल?

Advertisement