The Lallantop

अफगानिस्तान का पाकिस्तान को करारा जवाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में किए हमले

Afghanistan attacks Pakistan: अफगानिस्तान ने दावा किया है कि तालिबानी फोर्सेज ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में ड्रोन हमले किए हैं. बताया गया कि जिन ठिकानों पर ये हमले हुए हैं, उनका इस्तेमाल अफगानिस्तान के नागरिकों पर हमलों के लिए किया जा रहा था.

Advertisement
post-main-image
अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान में ISIS ठिकानों को निशाना बनाया है. (सांकेतिक फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अफगानिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में पाकिस्तान के ISIS से जुड़े ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं, जिनमें तालिबान ने आतंकियों को निशाना बनाने का दावा किया है।
  • पाकिस्तान द्वारा 28 जून को अफगानिस्तान बॉर्डर पर किए गए हमले में नागरिक हताहत होने के बाद तालिबान ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की है।
  • इस हमले के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है, साथ ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमाओं पर सैन्य गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर ड्रोन हमले किए हैं. तालिबान ने दावा किया है कि हमले के दौरान पाकिस्तान में ISIS से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया. बताया गया कि इन ठिकानों का इस्तेमाल कर अफगानिस्तान के नागरिकों पर हमले किए जा रहे थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अफगानी न्यूज़ एजेंसी TOLO न्यूज़ की पोस्ट के मुताबिक, अफगानी डिफेंस मंत्रालय ने कन्फर्म किया है कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में ISIS के ठिकानों पर हमले किए गए हैं. तालिबान सरकार का दावा है कि यहां के कुछ इलाकों का इस्तेमाल अफगानिस्तान पर हमले की प्लानिंग के लिए किया जाता है. जिसके तहत ऑपरेशन चलाए जाता है और मासूम अफगानी नागरिकों पर हमला किया जाता है. 

undefined

Advertisement

खैबर पख्तूनख्वा के सरन इलाके में स्थित एक स्कूल को कथित तौर पर हमलों में निशाना बनाया गया. अफगानियों का दावा है कि ISIS के लड़ाके छिपने के लिए इस स्कूल का इस्तेमाल करते थे. दावा ये भी किया गया कि हवाई हमले में ISIS के कई सदस्य मारे गए. हमलों में किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान में गिराए बम, औरतों-बच्चों सहित 36 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने किया हमला

28 जून की देर रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर बड़ा हमला किया था, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई और 163 लोग घायल हो गए थे. इसी हमले के जवाब में तालिबान ने अब हमला किया है. पाकिस्तान ने दावा किया था कि इस हमले में आतंकवादियों को निशाना बनाया गया था. जबकि अफगानिस्तान ने दावा किया कि हमले में मासूम नागरिकों को टारगेट किया गया था. 

Advertisement

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर पर ये तनाव लंबे समय से चल रहा है. पाकिस्तान का दावा है कि अफगानिस्तान, जमात-उल-अहरार और तहरीक-ए-तालिबान पकिस्तान के लड़ाकों को पनाह देता है. जिससे वो अफगानिस्तान की ज़मीन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान पर हमला करते हैं. जबकि अफगानिस्तान इन आरोपों को ख़ारिज करता आया है. अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान ने बार-बार इस आरोप की आड़ में मासूम लोगों पर बमबारी की है. 

भारत ने पाकिस्तानी हमले पर क्या कहा?

भारत ने पाकिस्तानी हवाई हमलों की कड़ी निंदा की थी. विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था कि भारत अफगानिस्तान की धरती पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिक हताहत हुए हैं. पाकिस्तान का ये आक्रामक हमला अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालता है.

वीडियो: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान पर हमला, 13 लोगों की मौत

Advertisement