अमेरिकी सेना ने ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा और ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के लिए की गई. यूएस सेंट्रल कमांड ने ये भी कहा कि अमेरिकी सेना ने ये हमले अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में निर्दोष नागरिकों के व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने के जवाब में किए गए हैं. इससे पहले ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में तीन कमर्शियल जहाज को अपना निशाना बनाया था.
ईरान पर फिर अमेरिका का बड़ा हमला, 80 से ज्यादा ठिकानों पर गिराए बम
US strikes on Iran: अमेरिका का दावा है कि ईरान ने होर्मुज में तीन जहाज़ों को निशाना बनाया है. इसी के जवाब में अमेरिका ने दक्षिण ईरान के कई इलाकों में बमबारी की है.


US सेंट्रल कमांड ने X पर पोस्ट कर इस हमले के बारे में बताया. पोस्ट में लिखा,
‘ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री रास्तों में कई मासूमों को निशाना बनाया. स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में तीन कमर्शियल जहाज़ों पर हमला किया. इसी हमले का जवाब देने के लिए अमेरिका ने ईरान के कई इलाकों में स्ट्राइक की है. ईरान ने साफ तौर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है.’
एक अमेरिकी अधिकारी ने रायटर्स को बताया कि हालिया हमले में ईरान के एयर डिफेन्स सिस्टम, कोस्टल सर्विलांस सिस्टम, सरफेस टू एयर मिसाइल, एंटी शिप क्रूज़ मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट को निशाना बनाया गया था.
ईरान में कई धमाकेईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, दक्षिण ईरान में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं. सीरिक शहर में कुल 7 धमाके हुए. इसके अलावा केश्म और बंदर अब्बास आइलैंड पर भी हमला हुआ है. इस हमले में एक प्रोजेक्टाइल ईरान के सेतुबंध पर गिरा जिसमें कई लोग घायल हो गए.
उधर ईरान में अली ख़ामेनेई के जनाजे का कार्यक्रम चल रहा है. इस वक़्त उनके ताबूत को इराक ले जाया गया है जहां ईरान और इराक के कई बड़े नेता शामिल हुए. लेकिन हमले की खबर सुनते ही ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ईरान के लिए रवाना हो गए.
ये भी पढ़ें: 'US ने ऐसा करके ईरान को मजबूत... ' 4000 km दूर से ईरान पहुंची महिला की बात ट्रंप को हिला देगी
तीन जहाज निशाने पररिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश मिलिट्री ने 7 जुलाई को बताया कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में तीन टैंकर को निशाना बनाया गया है. अमेरिका का दावा है कि ये हमला ईरान ने किया है. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने ईरान का तेल बेचने का 60 दिन का लाइसेंस रद्द कर दिया है. इस लाइसेंस के जरिए अमेरिकी ट्रेज़री विभाग ने ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध को 60 दिन के लिए हटा दिया है.
तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाले जॉइंट मैरीटाइम इंफॉर्मेशन सेंटर (JMIC) ने हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरे का स्तर 'सब्स्टैंशियल' से बढ़ाकर 'सीवियर' कर दिया है. 15 जून के बाद पहली बार खतरे का स्तर इतना बढ़ाया गया है. इन हमलों ने अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल अली ख़ामेनेई के जनाजे की वजह से बातचीत 9 जुलाई तक ‘होल्ड’ पर है.
वीडियो: खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले ईरान की अमेरिका-इजराइल को चेतावनी
















