अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू की है. ऑपरेशन हार्ड बॉल (Operation Hard Ball) नाम से चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत पूरे अमेरिका, कनाडा और यूरोप में गैंग के खिलाफ छापेमारी की जा रही है. इस ऑपरेशन में उन नेटवर्कों को निशाना बनाया गया जो हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी, अपहरण, हथियारों से जुड़े अपराधों और दूसरे संगठित अपराधों में शामिल थे. कार्रवाई में भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी लिया गया है.
'लॉरेंस और गोल्डी बरार ने कराई आतंकी निज्जर की हत्या... ', कनाडा-अमेरिका में FBI के ताबड़तोड़ छापे
Lawrence Bishnoi पर भारत की जेल से एक ग्लोबल क्रिमिनल नेटवर्क चलाने का आरोप लगाया गया है. Khalistani Terrorist Hardeep Singh Nijjar की हत्या का मामला भी शामिल है. आरोप है कि Lawrence Bishnoi और Goldy Brar ने इस हत्या का आदेश दिया था.


अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) के अनुसार, अधिकारियों ने एक साल से भी अधिक समय से चल रही जांच की कड़ी में कैलिफोर्निया, इंडियाना, जॉर्जिया, कनाडा और स्पेन में 50 से अधिक सर्च वारंट निकाले हैं. कई एजेंसियों की साझा कार्रवाई के बारे में बताते हुए DOJ ने कहा कि भारत के अपराध वाले गैंग से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में 37 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं. इनमें से 24 को अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि 10 भगोड़े घोषित हैं.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आरोपतीन फेडरल आरोपों में से एक आरोप भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर भी लगाया गया है. बिश्नोई पर अमेरिकी वकीलों ने भारत की जेल से एक ग्लोबल क्रिमिनल नेटवर्क चलाने का आरोप लगाया है. अधिकारियों के मुताबिक बिश्नोई कई देशों में कथित राजनीतिक मर्डर, जबरन वसूली, किडनैपिंग, ड्रग तस्करी, मानव तस्करी और दूसरे कई और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का नेटवर्क चलाता है. कहा गया है कि बिश्नोई ये सब कुछ फोन से इंटरनेट के जरिए कर रहा है.
वकीलों ने सिंडिकेट के नॉर्थ अमेरिकन लीडर माने जाने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार और यूरोप में कामकाज संभालने वाले रोहित गोदारा पर भी आरोप लगाया है. आरोप है कि ये लोग कथित तौर पर लॉरेंस के मुख्य सहयोगी हैं. आरोप-पत्र के अनुसार, इन दोनों ने भारत के बाहर गैंग की गतिविधियों को कोऑर्डिनेट करने में मदद की है. यह भी आरोप है कि यह संगठन पीड़ितों, खासकर भारतीय मूल के लोगों को डराने-धमकाने का काम करता है. साथ ही, अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए ये गैंग सोशल मीडिया और ऑनलाइन पोस्ट के जरिए अपनी आपराधिक छवि को बढ़ावा देता है.
एजेंसियों का आरोप, बिश्नोई गैंग ने निज्जर को मरवायाइंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार अरविंद ओझा की रिपोर्ट कहती है कि आरोपों में जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला भी शामिल है. आरोप है कि बिश्नोई और बरार ने ही इस हत्या का ऑर्डर दिया था. हालांकि ये आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं और अदालत में इनकी जांच की जाएगी. अमेरिकी अधिकारियों ने इस कार्रवाई को नॉर्थ अमेरिका में काम करने वाले संगठित अपराध वाले गिरोहों के खिलाफ सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशनों में से एक बताया है. इस मामले पर जानकारी देते हुए US अटॉर्नी के असिस्टेंट बिल एसेली ने कहा,
‘जो अंतरराष्ट्रीय अपराधी गिरोह डर, ड्रग्स और हिंसा फैलाते हैं, उन्हें न्याय की पूरी ताकत और फेडरल सरकार की सख्ती का सामना करना पड़ेगा.’
FBI ने कहा- जड़ पर प्रहारFBI अधिकारियों ने कहा कि इस ऑपरेशन ने कई देशों में काम करने वाले हिंसक अपराधी संगठनों की जड़ पर प्रहार किया है. FBI के लॉस एंजलिस फील्ड ऑफिस के इंचार्ज असिस्टेंट डायरेक्टर पैट्रिक ग्रांडी ने बताया,
‘आज का यह ऑपरेशन तीन बेरहम अंतरराष्ट्रीय संगठनों की जड़ पर प्रहार करने के लिए था. इन्होंने अमेरिका और विदेशों में हिंसा की क्रूर घटनाओं के ज़रिए परिवारों में दहशत फैलाई और लोगों की जानें लीं. यह जांच FBI, लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस, US कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन और उत्तरी अमेरिका व यूरोप की कई एजेंसियों ने मिलकर की.’
कनाडा की पुलिस भी जांच में शामिलकनाडा की पुलिस 'रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस' (RCMP) ने कहा कि यह जॉइंट ऑपरेशन लॉरेंस बिश्नोई, रविंदर ढांडा और जग्गू भगवानपुरिया द्वारा चलाए जा रहे तीन अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. RCMP कमिश्नर माइक डुहेम ने कहा कि आपराधिक नेटवर्क की पहचान करने और उन्हें तोड़ने के लिए FBI और दूसरे अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम करते हुए, RCMP ने कई सालों तक चली इस जांच में अहम भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें: हरदीप निज्जर, वो खालिस्तानी जिसके कारण कनाडा ने भारत से 'रिश्ते' तोड़ लिए
RCMP ने कहा कि वह कनाडा में सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने संगठित अपराध समूहों की पहचान करने, उनकी जांच करने और उन्हें खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही, यह भी कहा गया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और RCMP के बीच ऐसे और जॉइंट ऑपरेशन होंगे.
वीडियो: PM Modi G7: पीएम नरेंद्र मोदी Canada के प्रधानमंत्री से मिले, निज्जर पर क्या बोले?
















