The Lallantop

Google अकाउंट से मिलने वाला 15GB स्टोरेज भरेगा और जल्दी, पॉलिसी बदल गई

Google updates Android backups: Google आपके Android बैकअप डेटा को सेव करने का तरीका बदल रहा है. 7 जुलाई से लागू होने वाली नई पॉलिसी के तहत कंपनी अब आपके हर बैकअप डेटा को आपके गूगल अकाउंट स्टोरेज में ही गिनेगी.

Advertisement
post-main-image
Android बैकअप का तरीका बदल गया है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Google ने 7 जुलाई से अपनी नई पॉलिसी लागू कर दी है जिसमें Android डिवाइस का पूरा बैकअप डेटा अब आपके 15GB फ्री Google अकाउंट स्टोरेज में शामिल होगा।
  • पहले Google केवल Photos, वीडियो और कुछ व्हाट्सऐप बैकअप को ही स्टोरेज में गिनता था, लेकिन अब SMS, कॉल हिस्ट्री, ऐप डेटा समेत सभी बैकअप स्टोरेज में जोड़ा जाएगा।
  • नई पॉलिसी में यूजर्स को SMS, कॉल हिस्ट्री और डिवाइस सेटिंग्स के बैकअप के लिए ऑन-ऑफ टॉगल मिलेगा, जिससे स्टोरेज प्रबंधन में मदद मिलेगी और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्टोरेज खरीदनी पड़ेगी।

Google अकाउंट के साथ 15GB स्टोरेज मुफ़्त आता है और आमतौर पर आम आदमी का काम इससे चल जाता है. आपके एंड्रॉयड फोन के फोटो से लेकर वीडियो और व्हाट्सऐप का बैकअप आराम से हो जाता है. लेकिन शायद अब इसमें थोड़ी दिक्कत होने वाली है. Google आपके Android बैकअप डेटा को सेव करने का तरीका बदल रहा है. अब, जब आप अपने Android डिवाइस का बैकअप लेंगे, तो सेव किया गया डेटा आपके 15GB के फ्री Google अकाउंट स्टोरेज में गिना (Google updates Android backups) जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अभी गूगल क्या करता है?

अब तक Google आपके अकाउंट स्टोरेज में सिर्फ Google Photos पर अपलोड की गई फोटो, वीडियो और MMS डेटा में शामिल फोटो और वीडियो को ही गिनता था. कुछ सालों से व्हाट्सऐप बैकअप भी अब स्टोरेज का हिस्सा माना जाता है.

ये भी पढ़ें: गूगल अकाउंट पर अब 5GB स्टोरेज ही फ्री मिलेगा, 15GB पाने के लिए बड़ी शर्त रख दी

Advertisement
अब गूगल क्या करेगा?

गूगल की अपडेटेड पॉलिसी के तहत, आपके एंड्रॉयड डिवाइस पर बैकअप किया गया सारा डेटा मसलन SMS मैसेज, कॉल हिस्ट्री, डिवाइस सेटिंग्स, ऐप डेटा और दूसरी बैकअप जानकारी भी स्टोरेज की गिनती में शामिल होगी. इसका मतलब है कि डिफ़ॉल्ट रूप से आपके गूगल अकाउंट का ज़्यादा स्टोरेज इस्तेमाल होगा, जो पहले नहीं होता था. हालांकि इस वाले डेटा से कोई ज्यादा स्टोरेज भरेगा नहीं मगर कुछ तो भरेगा. अगर मामला गले तक भर चुके स्टोरेज वाला हुआ तो फिर दिक्कत होगी.  

गूगल ऐसा कब से करेगा?

करेगा क्या, कर दिया. गूगल ने धोनी के बर्थडे यानी 7 जुलाई से नई पॉलिसी लागू कर दी है. 7 जुलाई से लागू होने वाली नई पॉलिसी के तहत, कंपनी अब आपके हर बैकअप डेटा को आपके गूगल अकाउंट स्टोरेज में ही गिनेगी. वैसे इसे रोल आउट करने के साथ ही, कंपनी ज़्यादा डिटेल्ड बैकअप कंट्रोल भी जोड़ रही है.  मौजूदा कंट्रोल के अलावा, यूज़र्स को एसएमएस और MMS मैसेज, कॉल हिस्ट्री और डिवाइस सेटिंग्स के लिए ऑन-ऑफ टॉगल भी मिलेंगे. माने आपके पास ऑप्शन होगा कि इनका बैकअप लेना है या नहीं.

अब जो लेना है और स्टोरेज पहले से उल्टी कर रहा तो फिर पैसे खर्च करके स्टोरेज लेना पड़ेगा. एक जुगाड़ बता देते हैं. स्टोरेज लेने से पहले जरा अपने मोबाइल  प्लान में नजर मार लेना. आजकल टेलिकॉम कंपनियां फ्री में गूगल स्टोरेज ऑफर करती हैं.

Advertisement

वीडियो: E20 फ्यूल पर बवाल के बीच सरकार ने कौन सा बड़ा दावा किया?

Advertisement