‘फॉरेन पॉलिसी’ के मुताबिक:
फरवरी में हुए संघर्ष के दौरान अपने लड़ाकू विमान से पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का भारत का दावा गलत हो सकता है. हालात की सीधी जानकारी रखने वाले अमेरिका के दो सीनियर डिफेंस ऑफिसर्स ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने हाल ही में पाकिस्तान के F-16 विमानों की गिनती की. कोई भी विमान गायब नहीं पाया गया.इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी डिफेंस को इस बात की पक्की जानकारी होनी चाहिए. लेकिन मामला कुछ अलग है. अमेरिकी डिफेंस ऑफिस पेंटागन के प्रवक्ता ने 5 अप्रैल को अमेरिकी जर्नल के दावों को खारिज कर दिया है. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक यूएस सुरक्षा विभाग ने कहा:
हमें इस तरह की किसी जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं है. जहां तक उस रिपोर्ट में कही गई बात का सवाल है तो वो बात किसी अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कही गई है. हमें ऐसे किसी भी 'ऑडिट' की जानकारी नहीं है. ये दो देशों के बीच आपसी नीतियो से जुड़ा विषय है. अमेरिका 'एंड यूजर' टर्म के तहत किसी भी देश की सरकार के साथ हुए समझौतों पर सार्वजनिक तौर से टिप्पणी नहीं कर सकता है.

अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने अमेरिकी जर्नल की रिपोर्ट को खारिज किया है.
इस बयान से ये मामला साफ है कि अमेरिकी डिफेंस कार्यालय अमेरिकी जर्नल की रिपोर्ट के दावे को सीधे तौर पर खारिज कर रहा है. दूसरी तरफ भारत पहले ही सबूत के तौर पर AMRAAM मिसाइल के टुकड़े को दिखा चुका है जो कि सिर्फ F-16 विमान से ही दागा जाता है.
अब बातों का निचोड़ ये है कि अमेरिकी मैगज़ीन की रिपोर्ट US के प्रोपगेंडा का भी हिस्सा हो सकती है. भारत का MiG-21 काफी पुराना मॉडल है. जबकि F-16 अमेरिका का बनाया हुआ अत्याधुनिक जेट है. दुनिया में हथियार बेचने का सबसे बड़ा कारोबार अमेरिका का है. F-16 का MiG-21 के हाथों क्रैश हो जाना पाकिस्तान से कहीं ज्यादा अमेरिका की प्रतिष्ठा का सवाल है. तो अमेरिकी मैगजीन के विश्वास किसी हाल में नहीं किया जा सकता है. जिसपर यूएस डिफेंस की तरफ से इस तरह का बयान खुद-ब-खुद सवाल खड़े करता है.
पूरे वाकये पर एक बार क्विक नज़र डाले तो 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के अगले दिन 27 फरवरी की सुबह पाकिस्तान के कुछ जेट्स भारतीय सीमा में घुस गए थे. इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय वायुसेना ने उनका पीछा किया. जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आसमानी भिड़ंत हुई. फिर भारत ने पाकिस्तानी वायुसेना के F-16 विमान को मार गिराया. उस विमान को अभिनंदन ने अपने MiG-21 से निशाना बनाया था. इसके बाद ही अभिनंदन का एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ. फिर वो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गिरे. फिर तीन दिन बाद पाकिस्तान ने उन्हें सही-सलामत भारत भेज दिया था.










