The Lallantop

11 साल का बच्चा मदरसा जा रहा था, साथी खेत में ले गया, रेप कर गला काट दिया!

सरसों के खेत में मिली बच्चे की लाश

Advertisement
post-main-image
सहारनपुर पुलिस ने कुछ घंटों में ही केस खोल दिया | फोटो: आजतक

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का सहारनपुर (Saharanpur) जिला. यहां एक 11 साल के बच्चे का यौन शोषण करने के बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई. कथित तौर पर ये हत्या उसके ही एक पड़ोसी लड़के ने की, जिसकी उम्र 15 साल है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दरांती से गला रेतकर मर्डर किया. आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक ये घटना सोमवार, 30 जनवरी की है. सहारनपुर के देवबंद इलाके में मृतक बच्चा घर से मदरसा जाने के लिए निकला था. देर शाम तक जब घर वापस नहीं पहुंचा, तो घरवालों ने उसे खोजना शुरू किया. काफी देर तक जब बच्चा नहीं मिला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई.  

पुलिस ने खोजबीन शुरू की. पहले इलाके के एक सरसों के खेत में मृतक बच्चे की खून से सनी टोपी मिली. कुछ देर बाद उसका शव करीब 500 मीटर दूर उसी खेत में मिला.

Advertisement
कैसे मर्डर के आरोपी तक पहुंची पुलिस? 

मृतक बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से तहकीकात शुरू की. इसी दौरान उसे हत्या आरोपी का पता लगा. सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विपिन टाडा ने बताया,

'जांच के दौरान हमने मदरसे के पास लगे एक सीसीटीवी के फुटेज की जांच की. इसमें हमें एक अन्य नाबालिग लड़का दिखाई दिया. वो मृतक बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए दिख रहा था. स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान मृतक के पड़ोसी के रूप में की. हमने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. और पूछताछ शुरू की.'

विपिन टाडा के मुताबिक आरोपी लड़के ने कबूल किया कि उसने पहले मृतक बच्चे का यौन शोषण किया और फिर दरांती से उसका गला काट दिया. सहारनपुर पुलिस ने आरोपी के घर से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया. पुलिस को खून से सने आरोपी के वो कपड़े भी उसके घर पर मिले, जो उसे मर्डर करते समय पहन रखे थे.

Advertisement

वीडियो: यूपी बोर्ड में नकल करने वालों पर NSA लगेगा, सरकार ने पूरा प्लान बताया!

Advertisement