The Lallantop

वीडियो देखिए: कैसे एक्सप्रेस-वे पर जलती बाइक का पीछा करके यूपी पुलिस ने 3 की जान बचाई

अब सोशल मीडिया पर लोग जमकर यूपी पुलिस की तारीफ कर रहे हैं

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने 4 किलोमीटर पीछा करके बाइक को रुकवाया
सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की खूब तारीफ हो रही है. वजह, उन्होंने एक परिवार की जान बचाई है. तो हुआ कुछ ऐसा कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर यूपी पुलिस की पीआरवी टीम चल रही थी. तभी उनकी नज़र एक बाइक पर पड़ती है जिसमें आग लगी होती है. बाइक एक्सप्रेस-वे पर काफी रफ्तार में होती है. जिसका पुलिस पीछा करती है. पुलिस के मुताबिक उन्होंने जलती बाइक का 4 किलोमीटर तक पीछा किया, तब जाकर वो उनकी बाइक को रोक पाए. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर ये समझ में आता है कि बाइक की रफ्तार ज़्यादा होने की वजह से उन्हें आग के बारे में जानकरी नहीं मिलती है. लेकिन पुलिस उनका पीछा करके उनकी बाइक रुकवाकर उनकी जान बचाने में कामयाब हो जाती है. बाइक से उतरने के बाद पुलिस उनके सामानों को भी अलग करती है. हालांकि बचाते-बचाते काफी सामान जल जाता है. लेकिन सबसे बड़ी बात पुलिस उन तीनों लोगों की जान बच जाती है. बाइक पर पति-पत्नी और उनकी बच्ची कन्नौज से मैनपुरी जा रहे थे. पुलिस अगर कुछ सेकेंड की भी देरी कर देती, या फिर सही समय पर उन्हें नहीं रोकती तो कुछ भी अनहोनी घट सकती थी. अब सोशल मीडिया से लेकर हर जगह, कही भी लोग इस वीडियो को देख रहे हैं, तो वे पुलिसवाले की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. पीआरवी टीम में कमांडर ओम सिंह, सबकमांडर विक्रम सिंह और पायलट अमित बैसला मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement